Saturday, November 7, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsबिजली कटौती से परेशान किसानों का फूटा गुस्सा, अशोकनगर में विद्युत विभाग...

बिजली कटौती से परेशान किसानों का फूटा गुस्सा, अशोकनगर में विद्युत विभाग के कार्यालय पर जड़ा ताला

अशोकनगर: बिजली कटौती से परेशान तरावली, धतुरिया सहित आसपास के चार गांवों के किसान शनिवार को विदिशा रोड स्थित विद्युत विभाग के कार्यालय पहुंच गए। गुस्साए किसानों ने कार्यालय का गेट बंद कर उसमें ताला जड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस और विद्युत विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने किसानों से ताला खुलवाकर कार्यालय में चर्चा की और उनकी समस्या सुनी।

 10 घंटे की जगह मिल रही सिर्फ 4 घंटे बिजली

किसानों ने बताया कि सरकार ट्यूबवेल चलाने के लिए प्रतिदिन 10 घंटे बिजली देने की बात कह रही है, लेकिन उन्हें 24 घंटे में मुश्किल से 4 घंटे ही बिजली मिल रही है। वह भी नियमित समय पर नहीं मिलती। कभी रात में तो कभी दिन में अलग-अलग समय पर बिजली आती है।

खेत पर ही बैठकर करना पड़ रहा इंतजार

अनियमित बिजली सप्लाई से किसानों की दिनचर्या पूरी तरह प्रभावित हो रही है। बिजली आने के इंतजार में उन्हें खेतों पर ही बैठे रहना पड़ता है। ट्यूबवेल चालू करते हैं तो कुछ देर बाद ही बिजली चली जाती है।

यह भी पढ़ें: ककोड़ी पंचायत में विकास कार्यों का भव्य भूमिपूजन; मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

 पलेवा नहीं हो पा रहा, बुवाई पर संकट

किसानों ने बताया कि इस समय खेतों में फसलों की बुवाई के लिए पलेवा करना जरूरी है, लेकिन बिजली नहीं मिलने से ट्यूबवेल नहीं चल पा रहे हैं। इससे खेती का काम बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि अगले दिन तक समस्या हल नहीं हुई तो वे चक्काजाम करेंगे।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन