Wednesday, November 18, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsजबलपुर में जरी-गोटे की दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर...

जबलपुर में जरी-गोटे की दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

जबलपुर: जिले के लॉर्डगंज इलाके में जरी-गोटे की एक दुकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि दुकान में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। घटना रविवार रात करीब 3 बजे की है।

आग लगने की सूचना मिलते ही दुकान संचालक विनोद कुमार मौके पर पहुंचे और दमकल विभाग को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची। करीब डेढ़ से दो घंटे की मशक्कत और 5 से 6 दमकल वाहनों की मदद से आग पर काबू पाया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जानकारी सामने नहीं आई है।

 दमकल की गाड़ियों ने पाया आग पर काबू

हिना परसवानी ने बताया कि विनोद जरी-गोटेवाला की दुकान उनके घर से लगी हुई है। रात करीब 3 बजे अचानक कपड़े जैसी किसी चीज के जलने की बदबू आई। छत पर जाकर देखा तो बगल की दुकान में आग लगी हुई थी और धुआं उठ रहा था। उन्होंने तुरंत लार्डगंज थाना पुलिस को सूचना दी। हिना के मुताबिक, आग तेजी से फैल रही थी। दमकल की 5 से 6 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

ये भी पढ़ें: दिवाली से पहले सरकार ने चुकाए 108.74 करोड़ रुपये के बिजली-पानी बिल, तीनों कंपनियों को किया भुगतान

आग लगने के कारण अभी स्पष्ट नहीं

दुकान संचालक विनोद कुमार ने बताया कि रात 10 बजे दीपावली की पूजा करने के बाद वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। रात करीब 3 बजे लार्डगंज थाने से फोन आया कि दुकान के चौथे फ्लोर पर आग लग गई है। वह तुरंत मौके पर पहुंचे तो देखा कि चौथे फ्लोर पर आग लगी हुई थी और वहां रखा लाखों रुपए का सामान जल रहा था। विनोद का कहना है कि संभवतः आतिशबाजी के कारण दुकान में आग लगी है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

15 to 21 November 2026
8 to 14 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन