Monday, November 9, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsभोपाल में बुजुर्ग महिला की हत्या और लूट का खुलासा, पड़ोसी महिला...

भोपाल में बुजुर्ग महिला की हत्या और लूट का खुलासा, पड़ोसी महिला गिरफ्तार

भोपाल: राजधानी भोपाल के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग महिला की हत्या और लूट के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने इस अंधेकत्ल के आरोप में पड़ोस में रहने वाली 45 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला ने जेवरों के लालच में वारदात को अंजाम दिया था। तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची है।

60 वर्षीय कलरी देवी की हत्या का मामला

मामला भोपाल के बाजपेयी नगर स्थित मल्टी A-2 का है। यहां रहने वाली 60 वर्षीय कलरी देवी की 6 नवंबर को मौत हो गई थी। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल ले जाया गया था, जहां से शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह दम घुटना और श्वास नली अवरुद्ध होना बताई गई।

जांच के दौरान पुलिस को हत्या के साथ लूट की आशंका हुई

जांच के दौरान पुलिस को हत्या के साथ लूट की आशंका हुई। इसके बाद शाहजहांनाबाद थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या और लूट सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल के आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ की और तकनीकी साक्ष्य जुटाए। इसी दौरान पास की मल्टी में रहने वाली 45 वर्षीय महिला रेखा उर्फ रीता उर्फ रीत पर संदेह हुआ।

ये भी पढ़ें: खरगोन में बीमार मां की देखरेख को लेकर विवाद, भाई बना भाई का हत्यारा

आरोपी ने जेवरों के लालच में वारदात करना स्वीकार किया

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में महिला ने मृतिका के जेवरों के लालच में वारदात करना स्वीकार किया। आरोपी के पास से मृतिका के सोने के झुमके, नाक की लौंग, पैरों की पायल और नकदी बरामद की गई है। इसके अलावा घटना के समय पहने गए कपड़े, चप्पल और मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।

पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई में पुलिस आयुक्त संजय कुमार और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर शाहजहांनाबाद थाना पुलिस एवं स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम की भूमिका रही।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन