Tuesday, November 10, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsआंध्र के डिप्टी CM पवन कल्याण का तीसरा तलाक, रूसी मॉडल अन्ना...

आंध्र के डिप्टी CM पवन कल्याण का तीसरा तलाक, रूसी मॉडल अन्ना कोनिडेला से 2013 में की थी शादी

आंध्र प्रदेश: उपमुख्यमंत्री और अभिनेता पवन कल्याण अपनी पत्नी अन्ना कोनिडेला से अलग हो गए हैं। शादी के 13 साल बाद दोनों ने आपसी सहमति से तलाक लेने का फैसला किया है। उपमुख्यमंत्री कार्यालय ने इसकी पुष्टि की है।

आधिकारिक बयान के मुताबिक, पवन कल्याण और अन्ना ने आपसी समझ और सम्मान के साथ अलग होने का निर्णय लिया है। दोनों ने साफ किया है कि वे अच्छे दोस्त बने रहेंगे और बच्चों की परवरिश में अपनी जिम्मेदारी निभाते रहेंगे। बच्चों की खुशी और भलाई दोनों की प्राथमिकता होगी। बता दें कि पवन कल्याण की यह तीसरी शादी थी। इससे पहले भी उनकी दो शादियां टूट चुकी हैं। अब तीसरी बार भी उनका वैवाहिक रिश्ता खत्म हो गया है।

पवन कल्याण के तलाक की कहानियां

फिल्मी डेब्यू के एक साल बाद ही पवन कल्याण की शादी उनके परिवार ने नंदिनी से करा दी थी। एक इंटरव्यू में पवन कल्याण ने कहा था, परिवार के कहने पर मैंने रिश्ते को अपना लिया था। कुछ समय हमारे बीच चीजें खराब होने लगी। हर रिश्ते में सब कुछ ठीक नहीं चलता, इसलिए ये अच्छा है कि एक दूसरे से अलग हो जाएं।

नंदिनी से तलाक से लेने से पहले पवन अपनी को-स्टार रेनु देसाई के साथ लिव इन में रहने लगे थे। 2004 में रेनू ने बेटे अकिरा नंदन को जन्म दिया।

बिना तलाक लिए दूसरी महिला के साथ रहने के कारण नंदिनी ने पवन के खिलाफ बाइगैमी कानून के तहत अदालत में केस दर्ज किया। साथ ही खर्च के लिए उन्होंने तलाक के बाद हर महीने 5 लाख रुपए की मांग की। बाइगैमी का मतलब किसी का शादीशुदा होते हुए दूसरी शादी करना होता है।

नंदिनी ने IPC की धारा 494 के तहत चिरंजीवी, नागेंद्र बाबू और रेनू देसाई सहित परिवार के अन्य सदस्य पर भी केस दर्ज किया। इस केस के बाद 2007 में ही पवन ने नंदिनी से तलाक ले लिया। तलाक के समय पवन ने 5 करोड़ का गुजारा भत्ता दिया था।

पवन ने 28 जनवरी 2009 को रेनू से शादी की

नंदिनी से तलाक लेने के बाद पवन ने 28 जनवरी 2009 को रेनू से शादी कर ली। शादी के बाद रेनू ने बेटी आध्या को जन्म दिया। रेनू के साथ अपनी शादीशुदा रिश्ते को शुरू करने के लिए पवन ने क्या कुछ नहीं किया, लेकिन रेनू के साथ भी अपने रिश्ते को बचाने में असफल रहे।

शादी के 3 साल बाद ही रेनू ने 2012 में उनसे तलाक ले लिया। इस बार तलाक की वजह अफेयर नहीं था। रिपोर्ट्स ने दावा किया था कि आर्थिक तंगी के दौरान पवन ने अपने भाई नागेंद्र बाबू की मदद की, जो तलाक का कारण बनी। हालांकि, दोनों ने इस बारे में कभी बात नहीं की।

पवन ने अपने वकील के जरिए बहुत कोशिश की कि तलाक ना हो, लेकिन वो विफल रहे। जब दोनों का तलाक हुआ तब पवन फिल्म तीन मार की शूटिंग कर रहे थे, जो बॉलीवुड फिल्म लव आज कल की रीमेक है।

ये भी पढ़ें: दिवाली के बाद सोना-चांदी महंगे, सोना ₹968 और चांदी ₹3,132 उछली; नए स्तर पर पहुंचे भाव

पवन ने 30 सितंबर 2013 में अन्ना से शादी की

रेनू से तलाक लेने के बाद पवन को रूसी मॉडल अन्ना लेजनेवा से प्यार हो गया। एक फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी। रेनू से तलाक के एक साल बाद ही पवन ने 30 सितंबर 2013 में अन्ना से शादी कर ली।

इस शादी से पवन बेटी पोलेना अंजना पवनोवा और बेटे मार्क शंकर पवनोविच के पिता बने। तीन शादी करने पर पवन ने कहा था- मेरा तो शादी करने का ही इरादा नहीं था। वो तो वक्त के साथ बस होता गया। एक शादी नहीं चली इसलिए मुझे दूसरे से शादी करनी पड़ी।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन