Tuesday, November 10, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsबोहरा समाज शांति प्रिय, व्यापारिक गतिविधियों में अग्रणी और देशभक्त समाज है...

बोहरा समाज शांति प्रिय, व्यापारिक गतिविधियों में अग्रणी और देशभक्त समाज है : सीएम डॉ. यादव

उज्जैन: सीएम मोहन यादव ने 10 नवंबर को उज्जैन में बोहरा समाज के धर्मगुरु डॉ सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन से भेंट की। इस दौरान धर्मगुरु ने सीएम को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और एमपी की निरंतर प्रगति के साथ प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की।

 जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेश में संचालित विभिन्न विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की। दोनों के बीच एमपी के विकास और जनहित से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई।
सिंहस्थ 2028 की तैयारियों की सराहना

धर्मगुरु डॉ सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन ने सिंहस्थ 2028 को ध्यान में रखते हुए उज्जैन के कायाकल्प और समग्र विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने प्रदेश की प्रगति और उज्जैन के विकास के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

सीएम बोले- देश के विकास में बोहरा समाज का अहम योगदान

मुलाकात के बाद सीएम ने कहा कि बोहरा समाज के धर्मगुरु से मिलकर उन्हें प्रसन्नता हुई। उन्होंने बताया कि सैयदना साहब ने उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं और उन्होंने भी धर्मगुरु को पर्व की बधाई दी। मुख्यमंत्री ने बोहरा समाज को शांतिप्रिय, प्रसन्नचित्त, व्यापारिक गतिविधियों में अग्रणी और देशभक्त समाज बताते हुए कहा कि देश के विकास में इस समाज का महत्वपूर्ण योगदान रहा है और आगे भी ये योगदान जारी रहेगा।
RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन