भोपाल:जवाहर नवोदय विद्यालय, रातीबड़, जिला भोपाल में कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2027 के प्रवेश पत्र ऑनलाइन जारी कर दिए गए हैं।
परीक्षा का आयोजन 28 नवंबर 2026 को होगा
प्राचार्य ने बताया कि चयन परीक्षा का आयोजन 28 नवंबर 2026, शनिवार को भोपाल जिले के निर्धारित छह परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने पाल्य का प्रवेश पत्र ऑनलाइन डाउनलोड कर लें। प्रवेश पत्र नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट “navodaya.gov.in” (https://navodaya.gov.in) अथवा सीधे “प्रवेश पत्र डाउनलोड लिंक” (https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/AdminCard/Admit2027Card) के माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है।
ये भी पढें: नन्हें हाथों से आकार ले रही मिट्टी, खेल-खेल में प्रकृति का महत्व सीख रहे आंगनवाड़ी के बच्चे
समस्या आने पर इस नंबर पर करें संपर्क
प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर अभिभावक दूरभाष नंबर – 0755-2896325 पर संपर्क कर सकते हैं।

