Tuesday, November 10, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsदेश के सबसे बड़े नेशनल हाइवे NH 44 से कनेक्ट, वेस्टर्न बायपास...

देश के सबसे बड़े नेशनल हाइवे NH 44 से कनेक्ट, वेस्टर्न बायपास भोपाल को मिनटों में जोड़ेगा

सागर: राजधानी भोपाल को देश के सबसे बड़े नेशनल हाइवे 44 से कनेक्ट करने के लिए सागर में 20 किमी से ज्यादा लंबा बायपास बनाया जा रहा है। इस बायपास के जरिए जहां सागर शहर को ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिलेगी, वहीं भोपाल से आने वाले वाहन सीधे देश के सबसे बड़े नेशनल हाइवे 44 से कनेक्ट हो जाएंगे। इस प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य शुरू हो गया है और भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो गयी है।

पिछले दिनों नवागत जिला कलेक्टर दिलीप यादव ने वेस्टर्न बायपास के निर्माण कार्य का जायजा साइट पर पहुंचकर लिया। उन्होंने प्रभावित किसानों को बुलाकर उनसे बातचीत की और निरीक्षण के दौरान निर्माण में तेजी लाने, गुणवत्ता सुनिश्चित करने और प्रभावित भू-स्वामियों के मुआवजा वितरण में पारदर्शिता बरतने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें: उज्जैन में प्रभावितों को मुफ्त मकान-दुकान, 1211 करोड़ के कामों की सौगात

कहां से कहां तक वेस्टर्न बायपास

सागर में बन रहा 20.19 किमी लंबा वेस्टर्न बायपास सागर भोपाल रोड से शुरू होगा और एनएच 44 पर बेरखेड़ी गुरू में खत्म होगा। सागर भोपाल मार्ग एनएच 146 है, जहां का सारा ट्रैफिक सागर शहर के रहवासी इलाकों से गुजरता है। ये काफी व्यस्ततम मार्ग है क्योंकि पूरे बुंदेलखंड और बघेलखंड को राजधानी भोपाल से कनेक्ट करता है।
सागर से कुछ दूरी पर लेहदरा गांव से बायपास का निर्माण शुरू होगा और ये करीब 20 किमी लंबा सफर तय करते हुए एनएच 44 से बेरखेड़ी गुरू मार्ग से जुड़ जाएगा।

करीब 688 करोड़ की लागत से बन रहे ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस फोरलेन का निर्माण एम एस आर्केन्स इन्फ्रास्ट्रक्चर एंड कंस्ट्रक्शन प्रा. लि. द्वारा किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य सागर शहर को भारी यातायात से मुक्ति दिलाते हुए एनएच 146 को नॉर्थ-साउथ कॉरिडोर से सीधे जोड़ना है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन