Wednesday, November 11, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsमार्डीकल गली में जुए के फड़ पर कोतवाली पुलिस की दबिश, जुआ...

मार्डीकल गली में जुए के फड़ पर कोतवाली पुलिस की दबिश, जुआ खेलते 7 आरोपी गिरफ्तार; 1.56 लाख रुपये नकद बरामद

बालाघाट: शहर में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए कोतवाली पुलिस ने 9 नवंबर की देर रात्रि में जुए के फड़ पर दबिश देकर 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से कुल 1 लाख 56 हजार रुपये नकद और ताश के पत्ते जब्त किए हैं। कार्रवाई मार्डीकल गली स्थित वार्ड क्रमांक 25 में एक मकान के पोर्च पर की गई।

मकान के बरामदे में जुआ खेला जा रहा था 

पुलिस के अनुसार, सोमवार को सूचना मिली थी कि गुरमीत सिंह के मकान के बरामदे में जुआ खेला जा रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक अजय गुर्जर ने टीम को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दबिश देकर सात लोगों को जुआ खेलते पकड़ा।

दबिश देकर सात लोगों को जुआ खेलते पकड़ा

गिरफ्तार आरोपियों में वसीम इमाम (38), चंगेज शमशेर खान (42) और अमित चौरसिया (45), निवासी छिंदवाड़ा, शामिल हैं। इनके अलावा दीपक सोमानी (39), गुरमीत उर्फ राजा जुनेजा (52), गोविंदा वाधवानी, निवासी बालाघाट तथा धीरज रूसिया (50), निवासी वारासिवनी को भी गिरफ्तार किया गया।

ये भी पढ़ें: कान्हा टाइगर रिजर्व के बफर जोन में मृत मिला नर तेंदुआ, पशु चिकित्सकों ने किया शव परीक्षण, प्राकृतिक मृत्यु होने की जताई आशंका

जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत प्रकरण दर्ज

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 82,100 रुपये तथा जुए के फड़ से 73,900 रुपये, इस प्रकार कुल 1,56,000 रुपये बरामद किए। आरोपियों के विरुद्ध 10 नवम्बर की सुबह आरोपियों के विरूद्ध को जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन