Wednesday, November 11, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsमहामंडलेश्वर इंद्रदेव पर रेप के आरोप, साध्वी हर्षानंद बोलीं- गद्दी पर बैठने...

महामंडलेश्वर इंद्रदेव पर रेप के आरोप, साध्वी हर्षानंद बोलीं- गद्दी पर बैठने का अधिकार नहीं

उज्जैन: साध्वी हर्षानंद गिरि ने निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर इंद्रदेव पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर कटाक्ष किया है। उन्होंने वीडियो जारी कर संत समाज और अखाड़ा परिषद की चुप्पी पर सवाल उठाए। हर्षानंद ने कहा कि किसी भी संत पर अपराध साबित होने के बाद उसे गद्दी पर बने रहने का अधिकार नहीं होना चाहिए।

अब एक और इंद्रदेव आ गए हैं, जो वापस वही कांड कर रहे हैं

हर्षानंद ने महामंडलेश्वर इंद्रदेव के नाम की पौराणिक इंद्रदेव से तुलना करते हुए कहा, एक इंद्रदेव पहले भी सबकी सुनते थे, सबकी खरी-खोटी सुनते थे, लेकिन अब एक और इंद्रदेव आ गए हैं, जो वापस वही कांड कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि पहले वाले इंद्रदेव थोड़े अच्छे थे, जबकि इनका मामला डांवाडोल है।

 ‘अपराधियों के खिलाफ आवाज उठाती हूं’

हर्षानंद ने वीडियो में कहा कि वह संतों या सनातन धर्म के खिलाफ नहीं हैं, बल्कि अपराधियों के खिलाफ आवाज उठाती हैं। उन्होंने कहा कि कुछ संतों को उनकी बातें बुरी लगती हैं और उन पर सनातन विरोधी होने के आरोप लगाए जाते हैं। लेकिन जब किसी संत पर गंभीर आरोप लगते हैं, तब वही लोग मौन क्यों हो जाते हैं?

अखाड़ा परिषद की चुप्पी पर उठाए सवाल

हर्षानंद ने कहा कि जब किसी संत का नाम दुष्कर्म, जमीन हड़पने या शादी का झूठा वादा करने जैसे मामलों में सामने आता है, तब संत समाज की बुलंद आवाज सुनाई क्यों नहीं देती?

उन्होंने कहा कि जो गलत है, उसे खुलकर गलत कहना चाहिए। किसी भी अखाड़े का महामंडलेश्वर, संत या महंत हो, यदि अपराध साबित होता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। ऐसे लोगों को गद्दी पर बैठने का अधिकार नहीं है।

हर्षानंद ने वीडियो के आखिर में चेतावनी देते हुए कहा कि यदि ऐसे मामलों में संत समाज और अखाड़ा परिषद चुप रहे तो समाज में गलत संदेश जाएगा।

ये भी पढ़ें: ग्वालियर हाईकोर्ट को धमकी देने का संदिग्ध यूपी से पकड़ा गया, लैपटॉप में मिले कई ई-मेल

महामंडलेश्वर पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोप

दरअसल, मुंबई की एक महिला ने निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर इंद्रदेव के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि फेसबुक पर सत्संग के वीडियो देखने के बाद उसने इंद्रदेव से संपर्क किया था। इसके बाद महाराज लगातार फोन और वीडियो कॉल के जरिए उससे बातचीत करने लगे।

महिला ने आरोप लगाया है कि वीडियो कॉल पर इंद्रदेव अश्लील हरकतें करते थे। उसने वृंदावन स्थित सेवाधाम आश्रम में जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने का भी आरोप लगाया है।

महिला के मुताबिक, उसने बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग दूसरी महिला को भेजी थी। इसके बाद इंद्रदेव ने उसे बदनामी की धमकी दी। शिकायत के अनुसार, लंबे समय तक डर के कारण वह चुप रही और बाद में पुलिस से शिकायत की। मुंबई पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन