Wednesday, November 11, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsपूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ AIIMS में भर्ती, मॉर्निंग वॉक के दौरान हुए...

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ AIIMS में भर्ती, मॉर्निंग वॉक के दौरान हुए थे बेहोश

नई दिल्ली: पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के AIIMS में भर्ती कराया गया है। बुधवार सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान धनखड़ अचानक बेहोश होकर गिर पड़े थे। कुछ देर तक बेहोश रहने के बाद उन्हें पहले घर ले जाया गया, लेकिन तबीयत बिगड़ने पर एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल वे AIIMS के कार्डियो-न्यूरो सेंटर में भर्ती हैं।

मॉर्निंग वॉक के दौरान बेहोश हुए धनखड़ 

जानकारी के मुताबिक, 75 वर्षीय जगदीप धनखड़ बुधवार सुबह रोजाना की तरह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इसी दौरान अचानक वे बेहोश होकर गिर पड़े। घटना के बाद उनके सुरक्षाकर्मी उन्हें PCR वाहन से घर लेकर पहुंचे।

बताया जा रहा है कि धनखड़ कुछ मिनट तक बेहोश रहे। बाद में उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें एम्बुलेंस के जरिए नई दिल्ली स्थित AIIMS ले जाया गया। अस्पताल में उन्हें कार्डियो-न्यूरो सेंटर में भर्ती किया गया है। फिलहाल वे कार्डियोलॉजी विभाग की निगरानी में हैं, जहां उनका इलाज जारी है।

AIIMS प्रशासन ने अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया

गौरतलब है कि पिछले साल भी जगदीप धनखड़ को स्टेंट लगाया गया था। हालांकि, इस बार उनकी तबीयत बिगड़ने की वजह और मौजूदा स्वास्थ्य स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। AIIMS प्रशासन ने अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

ये भी पढ़ें: NCP अजित गुट का विलय से इनकार, अमित शाह-सुनेत्रा पवार की मुलाकात के बाद अटकलों पर विराम

जुलाई 2026 में एंजियोप्लास्टी हुई थी

धनखड़ जुलाई में रूटीन चेकअप के लिए जयपुर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल पहुंचे थे। यहां उन्हें भर्ती करके ​रूटीन जांचें की गई। हार्ट संबंधी जांच के बाद धनखड़ की एंजियोप्लास्टी की गई। बताया जा रहा है कि धनखड़ की यह विजिट पहले से तय कार्डियक फॉलोअप का हिस्सा थी। हार्ट संबंधी जांच के बाद दोपहर को धनखड़ की एंजियोप्लास्टी की गई।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन