Wednesday, November 11, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsNCP अजित गुट का विलय से इनकार, अमित शाह-सुनेत्रा पवार की मुलाकात...

NCP अजित गुट का विलय से इनकार, अमित शाह-सुनेत्रा पवार की मुलाकात के बाद अटकलों पर विराम

मुंबई: महाराष्ट्र की राजनीति में NCP के दोनों गुटों के विलय को लेकर चल रही अटकलों पर अब पार्टी ने विराम लगा दिया है। गृह मंत्री अमित शाह से वरिष्ठ नेताओं की मुलाकात के बाद NCP में फूट और मतभेद की खबरें सामने आई थीं। लेकिन अजित पवार गुट ने इन खबरों को खारिज करते हुए साफ कर दिया है कि पार्टी डिप्टी CM सुनेत्रा पवार के नेतृत्व में एकजुट है। साथ ही NCP (SP) के साथ विलय की किसी भी संभावना से इनकार किया है।

दरअसल, गृह मंत्री अमित शाह से NCP के वरिष्ठ नेताओं की मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की सियासत में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया था। इस मुलाकात को दोनों NCP गुटों के संभावित विलय से जोड़कर देखा जा रहा था। वहीं, पार्टी के भीतर मतभेद और टूट की अटकलें भी लगाई जाने लगी थीं।

पार्टी ने चर्चाओं को खारिज किया

पार्टी की तरफ से कहा गया, कि सुनेत्रा पवार और उनके बेटों पार्थ पवार और जय पवार की अमित शाह के साथ बैठक में गैरमौजूदगी को लेकर राजनीतिक चर्चाएं हो रही थीं। पार्टी ने इन चर्चाओं को खारिज किया है। वरिष्ठ नेता ने कहा कि NCP वित्त विभाग वापस लेना चाहती है। यह विभाग कौन संभालेगा, इसका फैसला बाद में किया जाएगा।

दरअसल, रविवार रात दिल्ली में अमित शाह से प्रफुल्ल पटेल, सुनील तटकरे, दिलीप वलसे पाटिल, छगन भुजबल, हसन मुश्रीफ और धनंजय मुंडे की मुलाकात हुई थी।

अमित शाह से मुलाकात ऐसे समय हुई है, जब महाराष्ट्र विधान परिषद के हालिया चुनाव में NCP को झटका लगा। पार्टी औरंगाबाद ग्रेजुएट्स सीट हार गई, जो उसके पास 18 साल से थी।

इस बैठक में सुनेत्रा पवार और उनके बेटे पार्थ-जय की गैरमौजूदगी को लेकर सियासी अटकलें तेज हो गई थीं।

ये भी पढ़ें: लखनऊ में महिला को उल्टा लटकाकर बेरहमी से पीटा, 4 दिन तक पुलिस ने नहीं की कार्रवाई

उमेश पाटिल ने दावों को गलत बताया

NCP के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता उमेश पाटिल ने उन खबरों को खारिज किया, जिनमें कहा गया था कि दिल्ली की बैठक में पार्टी अध्यक्ष सुनेत्रा पवार और राज्यसभा सांसद पार्थ पवार को अलग रखा गया। उन्होंने इन दावों को गलत, बेबुनियाद और भ्रामक बताया।

अमित शाह से मिलने वाले NCP नेता रविवार देर रात दिल्ली से मुंबई लौटे। इसके बाद उन्होंने राज्य मंत्री छगन भुजबल के आवास पर बंद कमरे में कई बैठकें कीं।

उमेश पाटिल ने कहा कि सुनेत्रा पवार और पार्थ पवार ने अजित पवार के निधन के बाद पार्टी के सामने मौजूद विभिन्न मुद्दों पर पहले ही अमित शाह से मुलाकात की थी।

उन्होंने बताया कि उस बैठक में सुनेत्रा पवार ने अमित शाह को वरिष्ठ नेताओं के प्रतिनिधिमंडल के मिलने की जानकारी दी थी। उन्होंने अमित शाह से प्रतिनिधिमंडल को समय देने का अनुरोध भी किया था।

उन्होंने कहा,बैठक को अनावश्यक राजनीतिक रंग देने की कोशिश हो रही है। पार्टी में मतभेद और तालमेल की कमी का माहौल बनाया जा रहा है।

पाटिल ने कहा कि NCP महायुति गठबंधन का महत्वपूर्ण घटक है और सुनेत्रा पवार के नेतृत्व में एकजुट है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन