Wednesday, November 11, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsएमपी शिक्षक पात्रता परीक्षा: 15 दिसंबर से डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड,...

एमपी शिक्षक पात्रता परीक्षा: 15 दिसंबर से डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड, 20 को होगी परीक्षा

भोपाल: मध्यप्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा की तैयारी कर रहे 34,199 शिक्षकों का इंतजार 15 दिसंबर से खत्म होगा। माध्यमिक शिक्षा मंडल इस दिन से परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी करेगा। अभ्यर्थी एमपी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा 20 दिसंबर को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर ऑफलाइन आयोजित की जाएगी।

माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव बुद्धेश वैद्य ने परीक्षा को लेकर निर्देश जारी किए हैं। मंडल के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, परीक्षा रविवार 20 दिसंबर 2026 को सुबह 11 बजे से शुरू होगी। इसके लिए प्रदेश के सभी जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। परीक्षा में कुल 34,199 शिक्षक शामिल होंगे।

150 अंकों के होंगे सभी प्रश्न

शिक्षक पात्रता परीक्षा में अभ्यर्थियों को 150 अंकों का एक प्रश्नपत्र हल करना होगा। इसके लिए 2 घंटे 30 मिनट का समय निर्धारित किया गया है। प्रश्नपत्र में सभी सवाल बहुविकल्पीय (MCQ) होंगे। प्रत्येक प्रश्न के चार विकल्प दिए जाएंगे, जिनमें से एक सही उत्तर चुनना होगा। हर सही प्रश्न के लिए एक अंक निर्धारित है।

यह भी पढ़ें: स्वच्छ सर्वेक्षण में मध्यप्रदेश के नौ शहरों को राष्ट्रीय सम्मान, जबलपुर दूसरे नंबर पर; देवास और उज्जैन देश में अव्वल

ऑफलाइन परीक्षा कराने की जिम्मेदारी मंडल को

स्कूल शिक्षा विभाग ने 15 सितंबर को शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन जमा कराने का निर्णय लिया था। इसके बाद परीक्षा आयोजित कराने की जिम्मेदारी माध्यमिक शिक्षा मंडल को सौंपी गई। मंडल ने अब परीक्षा की तारीख और प्रवेश पत्र जारी करने का कार्यक्रम तय कर दिया है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन