Thursday, November 12, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsयूपी चुनाव के लिए चंद्रशेखर-ओवैसी की पार्टियों में गठबंधन: सभी सीटों पर...

यूपी चुनाव के लिए चंद्रशेखर-ओवैसी की पार्टियों में गठबंधन: सभी सीटों पर लड़ेंगे चुनाव, चंद्रशेखर होंगे CM फेस

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की सियासत में नया गठबंधन सामने आया है। AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने हाथ मिला लिया है। दोनों नेताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन का ऐलान किया है।

गठबंधन का नाम ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ रखा गया

इस गठबंधन का नाम ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ रखा गया है। दोनों दल मिलकर चुनाव मैदान में उतरेंगे। गठबंधन के जरिए प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी है। चंद्रशेखर आजाद को गठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया गया है।

ओवैसी ने कहा- चंद्रशेखर यूपी में सीएम का चेहरा होंगे

एआईएमआईएम प्रमुख ओवैसी ने कहा- चंद्रशेखर यूपी में सीएम का चेहरा होंगे। भाजपा को रोकने के लिए हमारा मोर्चा एक मजबूत विकल्प होगा। उन्होंने सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया। कहा- अब्दुल को अब बराबर का दर्जा मिलेगा।

सांसद चंद्रशेखर ने कहा कि यह तीसरा मोर्चा नहीं बल्कि पहला मजबूत मोर्चा होगा। हमने बड़े अलायन्स में शामिल होने की कोशिश की लेकिन हमें कमजोर समझा गया। अब अपमान बर्दाश्त नहीं।

ये भी पढ़ें: भोपाल-इंदौर मेट्रो में आज से स्मार्ट कार्ड की सुविधा शुरू: ATM की तरह होगा इस्तेमाल, रिचार्ज कर कर सकेंगे सफर

यूपी में मुस्लिमों की 19% और दलितों की 21% आबादी

यूपी में मुस्लिम आबादी 19% और दलित आबादी 21% है। गठबंधन की नजर इसी 40% आबादी के वोटों पर है। इस गठबंधन का सीधा असर सपा और बसपा के वोट बैंक पर पड़ सकता है।

सपा का आधार मुस्लिम-यादव और बसपा का दलित वोट बैंक है। नया गठबंधन बनने से विपक्षी वोटों का बिखराव बढ़ेगा और भाजपा को फायदा मिल सकता है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन