माउंट माउंगानुई: न्यूजीलैंड ने चौथे वनडे मुकाबले में भारत के सामने 334 रन का लक्ष्य रखा है। माउंट माउंगानुई में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 50 ओवर में 333 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।न्यूजीलैंड की ओर से विल यंग ने शानदार शतक जड़ते हुए 108 गेंदों पर 125 रन बनाए। उनकी पारी में 14 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। वहीं, टीम साइफर्ट ने 58 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।
अक्षर पटेल, गुरनूर बरार और आकिब नबी ने 2-2 विकेट झटके लिए
भारत की ओर से अक्षर पटेल, गुरनूर बरार और आकिब नबी ने 2-2 विकेट झटके। जबकि अर्शदीप सिंह और नमन धीर को 1-1 सफलता मिली। मैट हेनरी और मैथ्यू फिशर रन आउट हुए। अब भारत के सामने जीत के लिए 334 रन का लक्ष्य है।
न्यूजीलैंड 50 ओवर में 333 रन पर ऑलआउट
न्यूजीलैंड 50 ओवर में 333 रन पर ऑलआउट हो गई है। आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर काइल जैमिसन ने सीधा शॉट खेला और रन के लिए दौड़ पड़े। हालांकि गेंदबाज आकिब नबी ने फॉलोथ्रू में गेंद को पकड़ा और विकेटकीपर के छोर पर डायरेक्ट हिट लगाई। मैट हेनरी 2 रन बनाकर रनआउट हुए।
अगली गेंद पर भी मैट फिशर 2 रन दौड़ने के चक्कर में रनआउट हो गए। विराट कोहली के थ्रो पर विकेटकीपर ईशान किशन ने स्टंप बिखेरा।
ये भी पढ़ें: मध्यप्रदेश की लाड़ली बहनों के खातों में आज आएंगे 1500-1500 रुपये
विल यंग ने पांचवां वनडे शतक पूरा किया
न्यूजीलैंड के ओपनर विल यंग ने भारत के खिलाफ चौथे वनडे में 88 गेंदों पर अपना पांचवां वनडे शतक पूरा किया। उन्होंने शुक्रवार को माउंट माउंगानुई के बे ओवल में यह उपलब्धि हासिल की।

