Friday, November 13, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsइंदौर में आज से स्नूकर वर्ल्ड चैंपियनशिप के क्वालिफाइंग मुकाबले, 32 देशों...

इंदौर में आज से स्नूकर वर्ल्ड चैंपियनशिप के क्वालिफाइंग मुकाबले, 32 देशों के खिलाड़ी दिखाएंगे दम

इंदौर: इंदौर में IBSF वर्ल्ड स्नूकर चैंपियनशिप का रोमांच शुरू हो गया है। शुक्रवार से क्वालिफाइंग मुकाबले खेले जा रहे हैं। यशवंत क्लब के स्मैश हॉल में खिलाड़ी मुख्य प्रतियोगिता में जगह बनाने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा रहे हैं।

क्वालिफाइंग राउंड में दिनभर चार सत्रों में मुकाबले खेले जाएंगे

क्वालिफाइंग राउंड में दिनभर चार सत्रों में मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मुकाबला शुरू हो चुका है, जबकि दूसरा मैच दोपहर 1 बजे, तीसरा शाम 4 बजे और चौथा मुकाबला शाम 7 बजे खेला जाएगा। इन मुकाबलों में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर मुख्य प्रतियोगिता में जगह बनाने की चुनौती होगी। शहर में अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस टूर्नामेंट को लेकर खेल प्रेमियों में खासा उत्साह है।

अलग-अलग देशों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं

चैंपियनशिप में अलग-अलग देशों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। क्वालिफाइंग राउंड में खिलाड़ियों को नॉकआउट आधार पर आगे बढ़ना होगा। इस चरण में प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी ही मुख्य दौर में जगह बना सकेंगे। मुकाबलों के दौरान हर फ्रेम में खिलाड़ियों की तकनीक, सटीक निशाने और दबाव में खेलने की क्षमता की परीक्षा होगी।

ये भी पढ़ें: नौकरी से हटाए गए कोरोना योद्धाओं का आंदोलन तेज, 16 नवंबर से भोपाल में परिवार समेत जुटेंगे 4 हजार कर्मचारी

प्रतियोगिता का उद्घाटन 16 नवंबर को सीेएम डॉ. मोहन यादव करेंगे

चैंपियनशिप का आयोजन 12 से 21 नवंबर तक किया जा रहा है। पुरुष वर्ग का मुख्य दौर और महिला वर्ग की स्पर्धाएं 17 नवंबर से शुरू होंगी। प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन 16 नवंबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे। 21 नवंबर को फाइनल मुकाबलों के साथ चैंपियनशिप का समापन होगा।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन