Friday, November 13, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsनौकरी से हटाए गए कोरोना योद्धाओं का आंदोलन तेज, 16 नवंबर से...

नौकरी से हटाए गए कोरोना योद्धाओं का आंदोलन तेज, 16 नवंबर से भोपाल में परिवार समेत जुटेंगे 4 हजार कर्मचारी

भोपाल: कोरोना महामारी के दौरान अपनी जान जोखिम में डालकर मरीजों की सेवा करने वाले मध्यप्रदेश के हजारों अस्थायी स्वास्थ्यकर्मी एक बार फिर आंदोलन की राह पर हैं। नौकरी से हटाए गए इन कोरोना योद्धाओं ने पुनर्बहाली की मांग को लेकर प्रदेशव्यापी आंदोलन का ऐलान किया है।

तीन दिवसीय महाआंदोलन किया जाएगा 

इसके तहत 16, 17 और 18 नवंबर को भोपाल के नीलम पार्क में तीन दिवसीय महाआंदोलन किया जाएगा। मध्यप्रदेश कोविड-19 आयुष चिकित्सक संघ और पैरामेडिकल स्टाफ का दावा है कि इस आंदोलन में प्रदेशभर से करीब 4 हजार कोरोना योद्धा अपने परिवारों के साथ शामिल होंगे। इनकी प्रमुख मांग नौकरी पर दोबारा बहाली है। अब देखना होगा कि सरकार इन स्वास्थ्यकर्मियों की मांगों पर क्या कदम उठाती है।

ये कर्मचारी 5 अक्टूबर से नीलम पार्क में लगातार धरना दे रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अर्धनग्न प्रदर्शन किया था, जबकि महिला कर्मचारियों ने पीपीई किट पहनकर विरोध जताया था।

कोरोना काल में संभाली थी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

आंदोलन में शामिल कोरोना योद्धाओं में आयुष चिकित्सक, स्टाफ नर्स, एएनएम, फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन सहित पैरामेडिकल और सपोर्ट स्टाफ के कर्मचारी शामिल हैं।

इन कर्मचारियों ने कोरोना काल में कोविड सेंटरों, आईसीयू, सैंपलिंग और वैक्सीनेशन जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली थीं। संघ का कहना है कि संक्रमण के खतरे के बीच इन कर्मचारियों ने करीब दो साल तक मरीजों की देखभाल की और अपनी जान जोखिम में डालकर स्वास्थ्य सेवाएं दीं।

लेकिन महामारी का असर कम होने के बाद उनकी सेवाएं समाप्त कर दी गईं। अब वे अनुभव और सेवाकाल के आधार पर दोबारा नौकरी देने की मांग कर रहे हैं।

ये भी पढे़ं: PM मोदी बोले- कर्नाटक सदियों से योग का केंद्र रहा, आज बेंगलुरु मेट्रो में भी करेंगे सफर

मांग पूरी नहीं होने पर 7 दिसंबर को विधानसभा घेराव

संघ ने चेतावनी दी है कि 16 से 18 नवंबर तक होने वाले महाआंदोलन के बाद भी यदि पुनर्बहाली पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो 7 दिसंबर 2026 को विधानसभा का घेराव किया जाएगा।

संघ के प्रदेश संयोजक डॉ. अंकित असाटी ने कहा कि कोरोना योद्धाओं ने महामारी के सबसे मुश्किल दौर में प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को संभालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, लेकिन आज वही कर्मचारी रोजगार के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

यह लड़ाई केवल नौकरी की नहीं, बल्कि उन हजारों परिवारों के भविष्य और सम्मान की भी है, जिन्होंने संकट के समय सरकार और प्रदेश की जनता के लिए सेवाएं दी थीं। उन्होंने प्रदेशभर के कोरोना योद्धाओं से परिवार सहित भोपाल पहुंचकर आंदोलन में शामिल होने की अपील की है

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन