Friday, November 13, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsदूध के दाम बढ़ने पर हरीश रावत का BJP पर निशाना, बोले-...

दूध के दाम बढ़ने पर हरीश रावत का BJP पर निशाना, बोले- अमीरों को और अमीर बनाने में जुटी सरकार

देहरादून: देश में दूध की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद महंगाई को लेकर सियासत तेज हो गई है। अमूल और मदर डेयरी ने दूध के दामों में 2 से 4 रुपए प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की है। इसे लेकर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है।

धनवान लोगों को अमीर बना रही सरकार

हरीश रावत ने कहा कि सरकार का ध्यान महंगाई कम करने पर नहीं है, बल्कि बड़े धनवान लोगों को और ज्यादा अमीर बनाने पर है। उन्होंने दूध की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। दूध के दाम बढ़ने से आम लोगों के घरेलू बजट पर असर पड़ने की बात भी सामने आ रही है।

महाभारत की कथा का किया जिक्र

हरीश रावत ने कहा कि महंगाई पहले ही सबको रुला रही थी। अब तो लगता है कि महाभारत में एक कथानक है कि द्रोणाचार्य अपने पुत्र अश्वत्थामा को दूध देने की स्थिति में नहीं थे, तो चावल पीसकर सफेद-सफेद घोल बनाकर उसे दूध पिलाते थे। अब लगता है कि हर मध्यम वर्ग और निम्न मध्यम वर्ग के परिवारों को भी यही स्थिति अपनानी पड़ेगी।

ये भी पढे़ं: भोपाल में नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप शुरू, 26 राज्यों के 400 खिलाड़ी जुटे

बच्चों को दूध पिलाना अब भारी हो गया

आगे हरीश रावत ने कहा कि बच्चों को दूध पिलाना अब भारी हो गया है। दूध पर फिर चार रुपये बढ़ा दिए गए हैं। महंगाई- दूध, सब्जी, दाल आखिर कुछ चीजें तो सामान्य लोगों के लिए छोड़ दो, जिनके दाम नियंत्रण में हों। सरकार का ध्यान महंगाई को नियंत्रित करने में नहीं है, बल्कि सरकार अपनी क्षमता इस बात में खर्च कर रही है कि किस तरीके से बड़े-बड़े धनाढ्य लोगों को और धनवान बनाया जाए।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन