Sunday, November 15, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsवन विभाग के SDO के घर लोकायुक्त का छापा, आय से अधिक...

वन विभाग के SDO के घर लोकायुक्त का छापा, आय से अधिक संपत्ति की जांच

भोपाल: राजधानी भोपाल में लोकायुक्त की टीम ने शनिवार सुबह वन विभाग के एसडीओ संजीव कुमार शर्मा के ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई की। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई है। संजीव शर्मा सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के पचमढ़ी में एसडीओ फॉरेस्ट के पद पर पदस्थ हैं।

आवास सहित अन्य ठिकानों पर तलाशी ले रही

लोकायुक्त की अलग-अलग टीमें उनके भोपाल स्थित आवास सहित अन्य ठिकानों पर तलाशी ले रही हैं। अधिकारियों ने प्रोफेसर कॉलोनी स्थित उनके आवास पर पहुंचकर दस्तावेजों और संपत्ति से जुड़े रिकॉर्ड की जांच शुरू की। टीम बैंक खातों, वित्तीय लेनदेन और अन्य निवेश से संबंधित जानकारियां भी खंगाल रही है।

महत्वपूर्ण रिकॉर्ड की पड़ताल कर रही लोकायुक्त की टीमें

कार्रवाई के दौरान अधिकारियों की टीम घर में मौजूद दस्तावेजों और अन्य महत्वपूर्ण रिकॉर्ड की पड़ताल कर रही है। जांच का उद्देश्य उनकी ज्ञात आय और अर्जित संपत्ति के बीच अंतर का पता लगाना है।

ये भी पढ़ें: भोपाल में बिल्डर के सूने घर से 33.45 लाख की चोरी, पांच ताले तोड़े

फिलहाल लोकायुक्त की कार्रवाई जारी

फिलहाल लोकायुक्त की ओर से संजीव शर्मा के ठिकानों से मिली चल-अचल संपत्ति का आधिकारिक ब्योरा जारी नहीं किया गया है। सभी ठिकानों पर तलाशी और दस्तावेजों की जांच पूरी होने के बाद ही संपत्ति का विस्तृत आकलन सामने आएगा। फिलहाल लोकायुक्त की कार्रवाई जारी है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन