Sunday, November 15, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsइंदौर में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का आगाज, वैभव सूर्यवंशी 18 रन...

इंदौर में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का आगाज, वैभव सूर्यवंशी 18 रन बनाकर आउट; दर्शकों को फ्री एंट्री

इंदौर: जिले में सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी के मुकाबलों का आगाज हो गया है। पहले दिन होलकर स्टेडियम और डेली कॉलेज मैदान पर चार मैच खेले जा रहे हैं। बिहार और सौराष्ट्र के बीच मुकाबले को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला।इस मैच में बिहार के कप्तान वैभव सूर्यवंशी 12 गेंदों पर 18 रन बनाकर आउट हो गए। बिहार की टीम को 31 रन के स्कोर पर पहला झटका लगा।

स्टेडियम में एंट्री पूरी तरह नि:शुल्क रखी गई

वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी देखने के लिए दर्शक खास तौर पर उत्साहित थे। वहीं, क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर यह है कि मैच देखने के लिए स्टेडियम में एंट्री पूरी तरह नि:शुल्क रखी गई है।

गुरुवार को टीमों ने किया अभ्यास

टूर्नामेंट की तैयारियों के तहत गुरुवार को सभी टीमों ने जमकर अभ्यास किया। बिहार के कप्तान वैभव सूर्यवंशी ने डेली कॉलेज मैदान पर नेट्स में बल्लेबाजी की। वहीं, जम्मू-कश्मीर की टीम से खेलने वाले तेज गेंदबाज उमरान मलिक होलकर स्टेडियम में गेंदबाजी करते नजर आए। पंजाब, हरियाणा, सौराष्ट्र, रेलवे, तमिलनाडु, दिल्ली और जम्मू-कश्मीर की टीमों ने भी अलग-अलग सत्रों में अभ्यास किया।

पहले दिन होलकर मैदान पर चार मैच खेले जा रहे 

पहले दिन होलकर स्टेडियम और डेली कॉलेज मैदान पर चार मैच खेले जा रहे हैं। बिहार-सौराष्ट्र और रेलवे-तमिलनाडु के अलावा पंजाब-हरियाणा के बीच भी मुकाबला है। जम्मू-कश्मीर और दिल्ली की टीमें शाम 4:30 बजे आमने-सामने होंगी।

ये भी पढ़ें: मंत्री उदय प्रताप सिंह के OSD पर गिरी गाज, बंगले में एंट्री बंद: मंत्री के नाम पर लेन-देन की शिकायत पहुंची थी

उमरान मलिक की तेज गेंदबाजी पर भी रहेंगी नजरें

जम्मू-कश्मीर की ओर से खेलने वाले तेज गेंदबाज उमरान मलिक भी दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहेंगे। करीब 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करने वाले उमरान को देखने के लिए क्रिकेट प्रेमी उत्साहित हैं। वहीं, पंजाब के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के प्रदर्शन का भी इंतजार रहेगा।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन