Sunday, November 15, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsसरेखा में खंडहरनुमा मकान में मिला 60 वर्षीय महिला का शव, सिर...

सरेखा में खंडहरनुमा मकान में मिला 60 वर्षीय महिला का शव, सिर पर चोट के निशान से हत्या की आशंका

बालाघाट: कोतवाली थाना क्षेत्र के सरेखा में रविवार को एक खंडहरनुमा मकान में 60 वर्षीय महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान नर्मदा ब्रम्हें के रूप में हुई है। उनके सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं। परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस हत्या की आशंका सहित सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

शव देखकर लोगों ने दी पुलिस को सूचना

जानकारी के अनुसार, नर्मदा ब्रम्हें एक युवक के साथ रहती थीं। रविवार सुबह उनका शव घर से करीब एक किलोमीटर दूर पुराने होटल परिसर स्थित एक खंडहरनुमा मकान में मिला। शव पड़े होने की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निहित उपाध्याय, कोतवाली थाना प्रभारी अजय गुर्जर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल की जांच के लिए डॉग स्क्वॉड और एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए और जांच की।

पुलिस अधीक्षक ने मामला संदेहास्पद बताया 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निहित उपाध्याय ने बताया कि शुरुआती जानकारी में मामला संदेहास्पद प्रतीत हो रहा है। महिला के सिर पर चोट के निशान हैं। चोट मारने से आई है या गिरने के कारण लगी है, यह जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगा। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। वहीं, पड़ोसी अभय पांडे ने बताया कि उन्हें सुबह खंडहरनुमा मकान में महिला का शव पड़े होने की जानकारी मिली थी। मौके पर पहुंचने पर महिला के सिर पर चोट के निशान दिखाई दिए, जिसके बाद उन्होंने हत्या की आशंका जताई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन