Sunday, November 15, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsट्रेन की चपेट में आने से बाघ शावक की मौत, बाघिन की...

ट्रेन की चपेट में आने से बाघ शावक की मौत, बाघिन की दहाड़ से थार्राये ग्रामीण; वन विभाग जाँच में जुटा

बालाघाट: वन विकास निगम लामता परियोजना मंडल बालाघाट के परियोजना परिक्षेत्र वारासिवनी अंतर्गत कटंगी-तुमसर नागपुर रेलवे ट्रैक पर पौनिया गांव के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से तीन वर्षीय बाघ शावक की मौत हो गई। घटना शनिवार-रविवार की दरमियानी रात करीब तीन बजे की बताई जा रही है। जहाँ शावक की मौत के बाद उसकी मां बाघिन लगातार दहाड़ मारती रही।

बाघिन की दहाड़ से दहशत में आए लोग

बताया जा रहा है कि बाघिन की दहाड़ इतनी तेज थी कि पौनिया गांव के ग्रामीण दहशत में आ गए। रविवार सुबह जब ग्रामीण दहाड़ की दिशा में रेलवे ट्रैक की ओर गए तो उन्होंने शावक का क्षत-विक्षत शव ट्रैक पर पड़ा देखा।

बाघिन आसपास ही मौजूद होने के कारण कोई भी ग्रामीण शव के पास जाने की हिम्मत नहीं कर सका और तत्काल वन विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही वन विकास निगम का अमला मौके पर पहुंचा और क्षेत्र को सुरक्षित किया। डाग स्क्वाड की मदद से सर्चिंग की गई। बाघिन की मौजूदगी के चलते इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है और ग्रामीणों को जंगल की ओर न जाने की हिदायत दी गई है।

पूर्व में भी कई बार वन्यजीव ट्रेन की चपेट में आ चुके हैं

बता दें कि कटंगी के जंगल महाराष्ट्र की सीमा और पेंच टाइगर रिजर्व से लगे हुए हैं। इस पूरे क्षेत्र में बाघ, तेंदुआ सहित बड़ी संख्या में वन्यजीव विचरण करते हैं। बाघों का मूवमेंट अक्सर रेलवे ट्रैक और आबादी वाले क्षेत्र तक देखा जाता रहा है। पूर्व में भी कई बार वन्यजीव ट्रेन की चपेट में आ चुके हैं।

वहीं वन विकास निगम सुंदर निवेदन एम का कहना है कटंगी से तुमसर नागपुर रेलवे ट्रैक पर ग्राम पौनिया में बाघ शावक की मौत हुई है। डाग स्क्वाड की मदद से सर्चिंग की जा रही हैं। मौके पर लगे ट्रैप कैमरे की मदद से बाघिन का मूवमेंट जानने का प्रयास किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन