Monday, November 16, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsशेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 400 अंक चढ़कर 82,050 के पार; निफ्टी...

शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 400 अंक चढ़कर 82,050 के पार; निफ्टी में भी 100 अंकों की बढ़त

मुंबई: भारतीय शेयर बाजार में आज यानी 16 नवंबर को कारोबार की शुरुआत तेजी के साथ हुई। घरेलू बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। सेंसेक्स में 400 अंकों से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई और यह 82,050 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं, निफ्टी भी करीब 100 अंक चढ़कर 25,250 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

 तेजी की वजह बैंकिंग और IT सेक्टर के शेयरों में खरीदारी 

बाजार में आई इस तेजी के पीछे बैंकिंग और IT सेक्टर के शेयरों में हो रही खरीदारी अहम मानी जा रही है। इन दोनों सेक्टरों के शेयरों में निवेशकों की दिलचस्पी देखने को मिल रही है, जिससे बाजार को मजबूती मिली है।

ये भी पढ़ें: इंदौर के अंबिकापुरी में 3 साल से दूषित पानी की सप्लाई, रहवासियों ने पूछा- क्या भागीरथपुरा जैसी घटना का इंतजार

निवेशकों का उत्साह बढ़ा

बाजार के इस सकारात्मक रुख से निवेशकों का उत्साह बढ़ा है। खासतौर पर बैंकिंग और आईटी कंपनियों के शेयरों में खरीदारी के चलते बाजार के प्रमुख सूचकांकों को सपोर्ट मिला है। सेंसेक्स में 400 अंकों से अधिक की तेजी और निफ्टी में करीब 100 अंकों की बढ़त बाजार में मजबूत खरीदारी का संकेत दे रही है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन