Monday, November 16, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsइंदौर के अंबिकापुरी में 3 साल से दूषित पानी की सप्लाई, रहवासियों...

इंदौर के अंबिकापुरी में 3 साल से दूषित पानी की सप्लाई, रहवासियों ने पूछा- क्या भागीरथपुरा जैसी घटना का इंतजार

इंदौर:इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से हुई मौतों का मामला अभी लोगों के जेहन से निकला भी नहीं है कि शहर के अंबिकापुरी में वैसे ही हालात सामने आने लगे हैं। यहां पिछले तीन साल से रहवासी दूषित पानी की समस्या से परेशान हैं।

गली नंबर-3 में घरों के बाहर ड्रेनेज का पानी बह रहा

अंबिकापुरी की गली नंबर-3 में घरों के बाहर ड्रेनेज का पानी बह रहा है। सीवरेज का रिसाव नलों, बोरिंग और पानी की टंकियों तक पहुंच रहा है। रहवासियों का आरोप है कि लगातार शिकायतों के बावजूद अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। लोगों के मन में डर है कि कहीं प्रशासन की यह लापरवाही किसी बड़े हादसे की वजह न बन जाए। सवाल यही है कि क्या भागीरथपुरा जैसी त्रासदी के बाद ही प्रशासन जागेगा?

स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां होने की शिकायतें सामने आ रही

गंदे पानी के कारण घरों में इस्तेमाल के लिए भी साफ पानी नहीं मिल पा रहा है। रहवासी पानी साफ करने के लिए फिटकरी, ब्लिचिंग पाउडर और अन्य तरीके अपना रहे हैं। इसके बावजूद पानी के इस्तेमाल से एलर्जी और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां होने की शिकायतें सामने आ रही हैं। पीने के लिए लोगों को पानी खरीदकर लाना पड़ रहा है।

शिकायत के बाद भी नहीं हो रहा समाधान

अंबिकापुरी के रहवासियों का कहना है कि ड्रेनेज की समस्या को लेकर नगर निगम और सीएम हेल्पलाइन पर कई बार शिकायत की जा चुकी है। निगम के कर्मचारी भी निरीक्षण के दौरान लाइन खराब होने और उसे बदलने की जरूरत बता चुके हैं, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। लोगों का कहना है कि गंदे पानी से बच्चे और बुजुर्ग भी परेशान हैं। अब उन्हें डर है कि कहीं यह इलाका दूसरा भागीरथपुरा न बन जाए।

ये भी पढ़ें: शहडोल को 342 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात देंगे सीएम मोहन यादव, ब्यौहारी में आज कार्यक्रम

प्रशासन ने सबक नहीं लिया तो यहां भी हालात बिगड़ सकते हैं

अंबिकापुरी के रहवासियों की चिंता सिर्फ दूषित पानी तक सीमित नहीं है। उन्हें डर है कि भागीरथपुरा में हुई त्रासदी के बाद भी प्रशासन ने सबक नहीं लिया तो यहां भी हालात बिगड़ सकते हैं। लोगों की मांग है कि स्थायी समाधान के लिए तय समयसीमा में काम पूरा किया जाए और तब तक सुरक्षित पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन