Tuesday, November 17, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsमहामहिम मंगुभाई पटेल 21 नवंबर विदिशा आएंगे, ब्रह्माकुमारीज के ‘संगम’ कार्यक्रम में...

महामहिम मंगुभाई पटेल 21 नवंबर विदिशा आएंगे, ब्रह्माकुमारीज के ‘संगम’ कार्यक्रम में शामिल होंगे

विदिशा: महामहिम मंगुभाई पटेल 21 नवंबर को विदिशा आएंगे। वे प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के मुखर्जी नगर सेवा केंद्र की ओर से आयोजित ‘संगम- गौरवपूर्ण वृद्धावस्था एवं सम्मानित जीवन’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और वरिष्ठ नागरिकों को संबोधित करेंगे। राज्यपाल की ओर से कार्यक्रम में शामिल होने की आधिकारिक स्वीकृति मिल चुकी है।

हर इंसान में संवेदनशीलता होनी चाहिए

ब्रह्माकुमारी रेखा दीदी ने बताया कि यह आयोजन ब्रह्माकुमारीज के समाज सेवा प्रभाग के तत्वावधान में किया जा रहा है। इसका उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को सम्मान, सुरक्षा और आत्मीयता से परिपूर्ण जीवन के लिए प्रेरित करना तथा समाज में उनके प्रति आदर और संवेदनशीलता की भावना विकसित करना है।

कार्यक्रम में मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम में शामिल होने की भी संभावना है।

यह आयोजन 21 नवंबर को सुबह 11 बजे रवीन्द्रनाथ टैगोर सांस्कृतिक भवन ऑडिटोरियम, विदिशा में होगा। इसमें मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों सहित अन्य राज्यों से 100 से अधिक वरिष्ठ ब्रह्माकुमारी बहनों के पहुंचने की संभावना है। कार्यक्रम की तैयारियां सेवा केंद्र पर जोर-शोर से चल रही हैं।

ये भी पढ़ें: एमपी में 27% ओबीसी आरक्षण की सुनवाई का रास्ता साफ, सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया केस नंबर

वरिष्ठ नागरिक समाज की अमूल्य धरोहर

ब्रह्माकुमारी रेखा दीदी ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों के जीवन के अनुभव, संस्कार और मार्गदर्शन नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। वृद्धावस्था को जीवन का बोझ मानने के बजाय इसे अनुभव, सम्मान, संतुष्टि और आध्यात्मिक शक्ति से परिपूर्ण जीवन का श्रेष्ठ चरण बनाया जाना चाहिए।

उन्होंने बताया कि ‘संगम’ अभियान के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों के प्रति संवेदनशीलता, पारिवारिक आत्मीयता, सामाजिक सुरक्षा और सम्मान की भावना को प्रोत्साहित किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

15 to 21 November 2026
8 to 14 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन