Monday, November 23, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsनेपाल के PM बालेन शाह भारत पहुंचे: आज जयशंकर से मुलाकात, कल...

नेपाल के PM बालेन शाह भारत पहुंचे: आज जयशंकर से मुलाकात, कल PM मोदी के साथ करेंगे बैठक

नई दिल्ली: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह नई दिल्ली पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री बनने के बाद यह उनका पहला द्विपक्षीय भारत दौरा है। आज शाम वे विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात करेंगे।

वहीं, कल राष्ट्रपति भवन में उनका औपचारिक स्वागत किया जाएगा। इसके बाद बालेन शाह राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे।

नरेंद्र मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बैठक होगी

इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बैठक होगी। इस दौरान दोनों देशों के संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा होगी। साथ ही, भगवान राम की नगरी अयोध्या और माता सीता की जन्मस्थली जनकपुरधाम को जोड़ने वाली नई ट्रेन का उद्घाटन भी दोनों नेता करेंगे।

ट्रेन 604 किलोमीटर का सफर तय करेगी

अयोध्या से जनकपुरधाम तक चलने वाली यह ट्रेन 604 किलोमीटर का सफर तय करेगी। ट्रेन के प्रमुख स्टॉपेज में अयोध्या धाम, गोरखपुर, बस्ती, नरकटियागंज, रक्सौल, सीतामढ़ी, मधुबनी और जयनगर शामिल हैं।

यह ट्रेन हफ्ते में एक दिन चलेगी। जनकपुरधाम से हर शनिवार और अयोध्या कैंट से हर सोमवार को रवाना होगी। इससे भारत में भगवान राम की जन्मभूमि और नेपाल में माता सीता की जन्मभूमि के बीच सीधा रेल संपर्क बनेगा।

अब दोनों देशों के श्रद्धालु रामायण से जुड़े इन दो प्रमुख तीर्थस्थलों तक ट्रेन से पहुंच सकेंगे। इसके अलावा बिहार और नेपाल के सीमावर्ती इलाकों के लोगों को भी पढ़ाई, कारोबार और परिवार से मिलने के लिए आने-जाने का एक नया विकल्प मिलेगा।

ये भी पढ़ें: भोपाल में ऐशबाग के 599 क्वार्टर सोमवार को होंगे ध्वस्त: हाईकोर्ट ने रोक लगाने से किया इनकार

रैपर से पीएम बने बालेन शाह

बालेन शाह राजनीति में आने से पहले काठमांडू के मशहूर रैपर थे। उनके गानों में भ्रष्टाचार, नेताओं की मनमानी, राजनीतिक व्यवस्था की खामियों और आम लोगों की परेशानियों का जिक्र होता था।

बालेन ने 2022 में राजनीति में कदम रखा। उन्होंने काठमांडू मेयर का चुनाव निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर लड़ा और जीत हासिल की।

2025 में नेपाल में हुए जेन-जी आंदोलन के दौरान उन्होंने प्रदर्शनकारी युवाओं का समर्थन किया। इसके बाद दिसंबर 2025 में वे राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) में शामिल हो गए। पार्टी ने उन्हें प्रधानमंत्री पद का चेहरा बनाया। 2026 के आम चुनाव में जीत के बाद वे नेपाल के प्रधानमंत्री बने।

इस तरह एक रैपर के तौर पर भ्रष्टाचार और व्यवस्था के खिलाफ आवाज उठाने वाले बालेन शाह ने संगीत से राजनीति तक का सफर तय किया और देश के सर्वोच्च कार्यकारी पद तक पहुंचे।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

15 to 21 November 2026
8 to 14 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन