मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने अपने जन्मदिन के मौके पर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है। अभिनेता ने अपनी नई फिल्म ‘कालिया’ का ऐलान किया है। इस फिल्म में कार्तिक एक अलग और खतरनाक अवतार में नजर आने वाले हैं। फिल्म को करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस और कार्तिक के प्रोडक्शन हाउस डोपामाइन स्टूडियोज मिलकर बना रहे हैं।
फिल्म का पहला टीजर भी जारी किया गया है, जिसमें रहस्य और डर का माहौल देखने को मिलता है। यह एक मॉन्स्टर थ्रिलर फिल्म होगी, जिसकी कहानी भारतीय पौराणिक कथाओं से प्रेरित है। टीजर में भगवान कृष्ण और कालिया नाग की कथा का संदर्भ भी दिखाया गया है।
2028 में सिनेमाघरों में होगी रिलीज
फिल्म का निर्देशन संदीप मोदी कर रहे हैं। वह इससे पहले ‘द नाइट मैनेजर’ और ‘आर्या’ जैसी वेब सीरीज का निर्देशन कर चुके हैं। फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है। ‘कालिया’ 5 मई 2028 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें: इजराइल में सियासी समीकरण बदले: नेतन्याहू के साथ सरकार बनाने को तैयार आइजनकोट, PM पद की रखी शर्त
प्रोड्यूसर के रूप में भी नई शुरुआत
कार्तिक आर्यन इस फिल्म के जरिए प्रोड्यूसर के तौर पर भी अपनी नई पारी शुरू कर रहे हैं। करण जौहर के साथ उनकी यह नई साझेदारी बॉलीवुड में चर्चा का विषय बन गई है। अब दर्शकों को फिल्म के ट्रेलर और कार्तिक के नए किरदार का इंतजार है।

