Wednesday, November 25, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
HomeUncategorizedअयोध्या-जनकपुर के रिश्तों को मिली नई मजबूती: CM योगी बोले- दोनों शहरों...

अयोध्या-जनकपुर के रिश्तों को मिली नई मजबूती: CM योगी बोले- दोनों शहरों का पौराणिक संबंध फिर हुआ जीवंत

अयोध्या: उत्तर प्रदेश के अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर सरयू-कमला एक्सप्रेस के फ्लैग ऑफ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने भारत और नेपाल के बीच सांस्कृतिक और ऐतिहासिक संबंधों का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया।

सीएम योगी ने कहा कि इस महत्वपूर्ण अवसर के साक्षी बन रहे नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह का अयोध्यावासियों और उत्तर प्रदेश की जनता की ओर से हृदय से स्वागत और अभिनंदन है।

उन्होंने कहा, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मैं हृदय से अभिनंदन करता हूं। इस अवसर के साक्षी बन रहे नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह जी का भी मैं अयोध्यावासियों की ओर से, उत्तर प्रदेशवासियों की ओर से हृदय से स्वागत करता हूं।”

ये दो संस्कृतियों का पावन पौराणिक मिलन

CM योगी ने कहा बहनों और भाइयों, अयोध्या और मिथिला, ये दो संस्कृतियों का पावन पौराणिक मिलन आज अयोध्या धाम से जनकपुर धाम के बीच सरयू-कमला एक्सप्रेस के रूप में पुनर्जीवित हो रहा है। उन्होंने कहा मां सरयू की पावन धारा से सिंचित हमारा अयोध्या धाम और मां कमला के पवित्र जल से अभिसिंचित पावन माता जानकी की भूमि को जोड़ने वाली यह ट्रेन, प्रधानमंत्री के विरासत और विकास के अद्भुत संगम का प्रतीक है।

ये भी पढ़ें: कार्तिक पूर्णिमा पर बंजारा झील के घाटों पर जगमगाएंगे लाखों दीप: बुंदेली संस्कृति और लोक नृत्यों की दिखेगी झलक

नेपाल के श्रद्धालु रामलला के दर्शन को आ सकेंगे

CM योगी बोले इस रेल सेवा के शुरू होने से नेपाल के श्रद्धालु रामलला के दर्शन को आ सकेंगे और भारत के श्रद्धालु जनकपुर धाम में माता जानकी के दर्शन कर सकेंगे। अंत में CM योगी ने अयोध्या के संतों, श्रद्धालुओं और आम नागरिकों की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हृदय से अभिनंदन किया।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

22 to 28 November 2026
15 to 21 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन