Tuesday, November 24, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsग्वालियर में मनचले की धमकी से 9वीं की छात्रा ने छोड़ा स्कूल:...

ग्वालियर में मनचले की धमकी से 9वीं की छात्रा ने छोड़ा स्कूल: बात नहीं करने पर बहनों को मरवाने की दी धमकी

ग्वालियर:शहर में एक मनचले की हरकतों से परेशान होकर 15 साल की छात्रा ने स्कूल जाना तक छोड़ दिया। मामला लधेड़ी इलाके का है, जहां आरोपी पिछले पांच महीनों से छात्रा को परेशान कर रहा था।लगातार मिल रही धमकियों और छेड़छाड़ से डरी छात्रा ने पिछले तीन महीने से स्कूल जाना बंद कर दिया है।

बात न करने पर बहनों की हत्या की धमकी दी

हद तो तब हो गई जब आरोपी ने एक मासूम बच्ची के जरिए छात्रा तक मोबाइल पहुंचाया और बात न करने पर उसकी बहनों की हत्या की धमकी दी। इतना ही नहीं जब भी छात्रा स्कूल जाती थी तो मनचला आकर गले में हा​थ डाल लेता था। कहता था मेरे साथ भाग चल।

घटना जून 2026 से 23 नवंबर 2026 के बीच की है। अब जब हद हो गई तो पीड़िता को थाने आना पड़ा है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

नाबालिग लड़कियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे

एक आरोपी की हरकतों के चलते छात्रा की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। फिलहाल मामले ने नाबालिग लड़कियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पुलिस को दिए आवेदन में 15 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि वह एक निजी स्कूल में कक्षा 9वीं की छात्रा है।

उसे स्कूल छोड़ने और लाने के लिए रोजाना उसकी दादी साथ जाती थीं। लेकिन जिस दिन किसी कारणवश दादी साथ नहीं जा पाती थीं, तो लधेड़ी में ही रहने वाला प्रिंस मांझी पुत्र प्रभुदयाल बाथम उसका रास्ता रोक लेता था।

आरोपी उसके साथ अश्लील बातें करता और सरेराह गले में हाथ डालकर गलत तरीके से छूने की कोशिश करता था। जून 2026 से लगातार जारी इन हरकतों से घबराकर छात्रा ने पिछले तीन महीने से स्कूल जाना ही बंद कर दिया।

आरोपी के पिता ने कहा- ‘जो करना है कर लो’

जब पीड़िता की बड़ी बहनें मंदिर जा रही थीं, तो रास्ते में आरोपी फिर मिल गया। बहनों के विरोध करने पर वह उन्हें भी धमकाने लगा। इसके बाद 19 नवंबर को छात्रा के पिता ने आरोपी के पिता प्रभुदयाल को फोन कर बेटे की करतूतों की शिकायत की। लेकिन बेटे को समझाने के बजाय आरोपी के पिता ने उल्टा धमकाते हुए कहा कि “मैं, क्या कर सकता हूं, तुम जो कर सकते हो कर लो”।

ये भी पढ़ें: धार में इंदौर-अहमदाबाद हाईवे पर पलटी यात्री बस, 8 यात्री घायल, 45 लोग थे सवार

पुलिस ने किया मामला दर्ज, आरोपी की तलाश जारी

इस मामले में ग्वालियर थाना प्रभारी प्रशांत शर्मा ने बताया कि आखिरकार 23 नवंबर को पीड़िता अपने माता-पिता के साथ ग्वालियर थाने पहुंची और मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी प्रिंस मांझी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

15 to 21 November 2026
8 to 14 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन