Tuesday, November 24, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsउज्जैन के बालिका छात्रावास में हड़कंप: 21 छात्राओं की अचानक बिगड़ी तबीयत,...

उज्जैन के बालिका छात्रावास में हड़कंप: 21 छात्राओं की अचानक बिगड़ी तबीयत, उल्टी और बेचैनी के बाद अस्पताल में भर्ती

उज्जैन: जिले के खाचरौद तहसील क्षेत्र में स्थित एक बालिका छात्रावास में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक साथ 21 छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई। छात्राओं को अचानक उल्टी, जी मिचलाने और घबराहट की शिकायत होने लगी। सभी को पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां शुरुआती उपचार के बाद उन्हें खाचरौद सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल सभी छात्राओं की हालत नियंत्रण में बताई जा रही है।

खेत में चल रही थी फसल की थ्रेशिंग

मामला ग्राम चापाखेड़ा स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस बालिका छात्रावास का है। यहां कक्षा छठी से आठवीं तक की 50 छात्राएं रहती हैं। मंगलवार को छात्रावास में 49 छात्राएं मौजूद थीं। इसी दौरान अचानक 21 छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई। एक साथ इतनी छात्राओं के बीमार होने से छात्रावास प्रबंधन में हड़कंप मच गया।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, छात्रावास के पास स्थित खेत में मशीन से चिरायता नामक औषधीय फसल निकालने का काम चल रहा था। इस दौरान थ्रेशिंग से काफी धूल उड़ी, जो हवा के साथ छात्रावास परिसर तक पहुंच गई।

धूल से एलर्जी की आशंका, जांच के बाद स्पष्ट होगी वजह

छात्रावास की वार्डन ने आशंका जताई है कि खेत में फसल निकालने के दौरान उड़ी धूल के संपर्क में आने से छात्राओं को एलर्जी या सांस संबंधी परेशानी हुई होगी। हालांकि, छात्राओं की तबीयत बिगड़ने की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं है। चिकित्सकीय जांच और आवश्यक परीक्षणों के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।

यह भी पढ़ें: 60 की उम्र में रिटायर्ड IRS अधिकारी का साइकिल से सफर: रोज 100 KM चलकर कश्मीर से कन्याकुमारी तक पहुंचने का लक्ष्य

एसडीएम और थाना प्रभारी ने लिया जायजा

घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम नेहा साहू और थाना प्रभारी धन सिंह नलवाया खाचरौद सिविल अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने छात्राओं का हालचाल जाना और डॉक्टरों से उनके उपचार की जानकारी ली। साथ ही चिकित्सकों को बेहतर इलाज और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। फिलहाल सभी 21 छात्राएं अस्पताल में भर्ती हैं और डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

15 to 21 November 2026
8 to 14 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन