Wednesday, November 25, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsमहाकाल के दरबार में पहुंचे विवेक ओबेरॉय और विवेक बिंद्रा, बोले- ‘रामायण’...

महाकाल के दरबार में पहुंचे विवेक ओबेरॉय और विवेक बिंद्रा, बोले- ‘रामायण’ के लिए फीस नहीं ली

उज्जैन: जिले के महाकाल मंदिर में बुधवार को अभिनेता विवेक ओबेरॉय और मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. विवेक बिंद्रा बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे। दोनों दोपहर करीब 12 बजे जल द्वार से मंदिर में दाखिल हुए और बाबा महाकाल के दर्शन किए। दर्शन के बाद दोनों नंदी हॉल में बैठे और कुछ देर ध्यान लगाया। इस दौरान उन्होंने बाबा महाकाल के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की और आशीर्वाद लिया।

दर्शन के बाद मीडिया से चर्चा में विवेक ओबेरॉय ने अपनी फिल्म ‘रामायण’ की फीस गरीब बच्चों को दान करने की वजह बताई। उन्होंने कहा- रामजी की फिल्म है, इसलिए मन में आया कि इसमें पैसे नहीं लेने चाहिए।

विवेक ओबेरॉय बोले- सब कुछ बाबा का ही दिया हुआ है

विवेक ओबेरॉय से जब पूछा गया कि उन्होंने बाबा महाकाल से क्या कामना की है, तो उन्होंने कहा- सब कुछ बाबा का ही दिया हुआ है। उनसे यही प्रार्थना की है कि हमें सक्षम बनाएं, ताकि हम अच्छे निमित्त और माध्यम बन सकें।

उनके कार्यों को पूरा करने और जनसेवा का मौका मिले। उज्जैन और पूरे मध्यप्रदेश में इस समय विकास के इतने काम हो रहे हैं। इनमें हमारा भी छोटा-सा योगदान हो पाए, यही कामना की है। उन्होंने परिवार की खुशहाली और सभी के स्वस्थ रहने की प्रार्थना भी की।

रामजी की फिल्म है पैसे नहीं लेने चाहिए

फिल्म ‘रामायण’ में अपनी फीस गरीब बच्चों को दान करने के सवाल पर विवेक ओबेरॉय ने कहा कि इस बारे में कुछ कहना उचित नहीं होगा। करके बताना अच्छी बात नहीं है। बस मेरे मन में ऐसा आया कि रामजी की फिल्म है, इसमें पैसे नहीं लेने चाहिए। इस दौरान उनके साथ मौजूद एक व्यक्ति ने बताया कि विवेक पिछले 25 साल से दान और सेवा के काम कर रहे हैं। उन्होंने वृंदावन में कई बच्चों को गोद भी लिया है।

ये भी पढ़ें: शेयर बाजार में तूफानी वापसी, सेंसेक्स 1,898 अंक उछला, निफ्टी 25,900 के पार

 डॉ. विवेक बिंद्रा ने दिया सफलता का मंत्र

वहीं, मोटिवेशनल स्पीकर और बिजनेस कोच डॉ. विवेक बिंद्रा ने युवाओं को सफलता का मंत्र देते हुए कहा कि उन्हें पांच चीजों को ध्यान में रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि व्यक्ति को वह काम चुनना चाहिए, जो उसे आता हो, जो उसे पसंद हो और जिसकी बाजार में मांग हो। जब इस काम को श्रद्धा के साथ और महाकाल को मन में रखकर किया जाता है, तो इतनी सफलता और पैसा मिलता है कि उसे संभालना भी मुश्किल हो जाता है।

डॉ. बिंद्रा ने कहा कि मध्यप्रदेश में जिस तरह विकास हो रहा है, उसमें वे भी अपना योगदान देने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने महाकाल के दर्शन को बड़ी बात बताते हुए कहा कि जिसका काल बदलना हो, वही महाकाल पहुंच सकता है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

22 to 28 November 2026
15 to 21 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन