Thursday, November 26, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsभोपाल में पत्रकारिता यूनिवर्सिटी की छात्रा से रेप का आरोप, शादी का...

भोपाल में पत्रकारिता यूनिवर्सिटी की छात्रा से रेप का आरोप, शादी का झांसा देकर कैंपस के क्वार्टर में बनाए संबंध; कर्मचारी पर FIR

भोपाल:राजधानी भोपाल के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां पढ़ने वाली 22 वर्षीय छात्रा ने कॉलेज के एक कर्मचारी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोपी की पहचान आनंददीप सिंह भामरा के रूप में हुई है। छात्रा की शिकायत पर रातीबड़ पुलिस ने जांच के बाद बुधवार देर रात आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पीड़िता के मुताबिक, कॉलेज में ही उसकी मुलाकात आरोपी से हुई थी

पीड़िता के मुताबिक, कॉलेज में ही उसकी मुलाकात आरोपी से हुई थी। शुरुआत में दोनों के बीच परिचय हुआ, जो धीरे-धीरे दोस्ती और फिर प्रेम संबंध में बदल गया। आरोपी छोटे-मोटे कामों में उसकी मदद करता था। इसी दौरान उसने छात्रा से नजदीकियां बढ़ाईं।

ये भी पढ़ें: संविधान दिवस पर मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- कांग्रेस ने 90 से ज्यादा बार चुनी हुई सरकारें बर्खास्त की

शादी करने का दिया था झांसा

छात्रा का आरोप है कि 27 अगस्त को आरोपी ने जल्द शादी करने का भरोसा दिलाकर कॉलेज कैंपस स्थित अपने क्वार्टर में उसके साथ पहली बार रेप किया। आरोपी पहले से शादीशुदा था। उसने छात्रा को बताया था कि वह जल्द ही अपनी पत्नी को तलाक देकर उससे शादी कर लेगा।

पीड़िता के अनुसार, आरोपी शादी का भरोसा देकर कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। बाद में जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने इनकार कर दिया। इसके बाद छात्रा ने रातीबड़ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

22 to 28 November 2026
15 to 21 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन