रीवा। ट्रांसपोर्ट नगर में एक ऐसी घटना हुई है, जो आपको कर सकती है। यह पूरी घटना पास ही लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
दरअसल यह पूरी घटना शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर की है। जहां पर शेराज खान नाम का युवक टायर का पंचर बनाने और हवा भरने की दुकान संचालित करता है। युवक दोपहर करीब सवा 2 बजे बस के एक टायर में हवा भर रहा था। तभी अचानक बस के टायर में जोरदार धमाका हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि हवा भर रहा युवक टायर के साथ दूर जा गिरा। टायर फटने की आवाज सुनकर इलाके में हड़कंप मच गया और दुकान के पास लोग इकट्ठे हो गए। धमाके में दुकान संचालक घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


