Thursday, November 5, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Homeमध्य प्रदेशटायर में हवा भरते समय हुआ जोरदार धमाका, युवक उछलकर गिरा दूर

टायर में हवा भरते समय हुआ जोरदार धमाका, युवक उछलकर गिरा दूर

रीवा। ट्रांसपोर्ट नगर में एक ऐसी घटना हुई है, जो आपको कर सकती है। यह पूरी घटना पास ही लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

दरअसल यह पूरी घटना शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर की है। जहां पर शेराज खान नाम का युवक टायर का पंचर बनाने और हवा भरने की दुकान संचालित करता है। युवक दोपहर करीब सवा 2 बजे बस के एक टायर में हवा भर रहा था। तभी अचानक बस के टायर में जोरदार धमाका हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि हवा भर रहा युवक टायर के साथ दूर जा गिरा। टायर फटने की आवाज सुनकर इलाके में हड़कंप मच गया और दुकान के पास लोग इकट्ठे हो गए। धमाके में दुकान संचालक घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन