भोपाल। डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल के द्वारा प्रेस कांफ्रेंस की गई। उन्होने जीतू पटवारी के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि- आरोप लगाना आसान होता है। सरकार सुधार की दिशा में लगातार आगे बढ़ रही है। तमाम योजनाएँ चल रही हैं और सभी क्षेत्रों में तेजी से विकास हो रहा है।
योजनाओं पर कार्यकर्ताओं का फीडबैक
डिप्टी सीएम ने कहा कि सरकार अपने कार्यकर्ताओं से योजनाओं का फीडबैक ले रही है। इससे सरकार अपने काम को और बेहतर ढंग से कर सकेगी, जिससे कार्यकर्ताओं को भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
कार्यकर्ताओं के साथ संवाद
उन्होंने बताया कि कार्यकर्ताओं के साथ लगातार संवाद हो रहा है, जिससे योजनाओं की प्रभावशीलता बढ़ रही है और लोगों तक बेहतर तरीके से काम पहुँच रहा है।
खजुराहो में सीएम की समीक्षा
राजेंद्र शुक्ल ने खजुराहो में मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे विकास के कार्यों को गति मिलेगी और बुंदेलखंड सहित अन्य क्षेत्रों को भी सौगात मिलेगी।
नदी जोड़ो योजना और विकास कार्य
डिप्टी सीएम ने बताया कि नदी जोड़ो योजना के तहत कई कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। सरकार विकास के कामों को तेजी से कर रही है और हर क्षेत्र में कोई कसर नहीं छोड़ रही है।


