“मजदूर–कंपनी का सीधा रिश्ता हो, ठेका प्रथा बंद हो” – राजेंद्र नामदेव

शेयर करे

भोपाल। भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष एवं मध्य प्रदेश शासन के पूर्व राज्यमंत्री राजेंद्र नामदेव ने भोपाल की लोकतांत्रिक राजधानी में बोलते हुए कहा कि अब समय आ गया है जब सरकार को ठेका प्रथा का पूर्णत: अंत करना चाहिए। उन्होंने बताया कि ठेका प्रथा ने वर्षों से मेहनतकश युवाओं, कर्मचारियों और परिवारों के सपनों को तोड़ा है।

एक कामएक वेतनकी व्यवस्था लागू हो

नामदेव ने सवाल उठाते हुए कहा कि- एक ही काम, एक ही जिम्मेदारी… लेकिन वेतन आधा, अधिकार आधे—क्या यही न्याय है ? साथ ही कहा कि मजदूरों और कर्मचारियों को समान कार्य के बदले समान वेतन मिलना चाहिए और किसी भी प्रकार की शोषणकारी ठेका नीति को समाप्त किया जाना जरूरी है।

असुरक्षा और अनिश्चितता सबसे बड़ा खतरा

राजेंद्र नामदेव ने कहा कि मध्य प्रदेश के लाखों परिवारों के सामने आज सबसे बड़ा संकट नौकरी की असुरक्षा और भविष्य की अनिश्चितता है। युवाओं को वर्षों से संविदा और ठेका व्यवस्था में बांधकर रखा गया है, जबकि उनका मूल अधिकार स्थिर नौकरी, सम्मानजनक वेतन और सुरक्षित भविष्य है।