दमोह में दहशत फैलाने वाला तेंदुआ पकड़ा गया

शेयर करे

6 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद पन्ना टाइगर रिजर्व टीम ने काबू किया
रेस्टोरेंट संचालक पर किया था हमला, हजारों लोग देखने उमड़े

दमोह। जिले के हटा में मंगलवार को रेस्टोरेंट संचालक पर हमले के बाद शहर में दहशत फैलाने वाला तेंदुआ आखिरकार 6 घंटे की मशक्कत के बाद पकड़ लिया गया। पन्ना टाइगर रिजर्व से आई विशेषज्ञ टीम ने उसे शाम करीब 6 बजे ट्रैंकुलाइज कर सुरक्षित रेस्क्यू किया।
रेस्क्यू स्थल पर दमोहदृपन्ना मार्ग पर हजारों लोगों की भीड़ लगी रही, जिसे बारदृबार हटाने में पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी।
संकरी जगह में छिपा था तेंदुआ
डीएफओ ईश्वर रामहरि जरांडे के अनुसार तेंदुआ हटा सिविल अस्पताल के सामने एक मकान में घुस गया था। संकरी जगह होने के कारण स्थानीय वनकर्मियों के लिए उसे पकड़ना कठिन था। दोपहर में हमले में घायल हुए रेस्टोरेंट संचालक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
पन्ना टाइगर रिजर्व की टीम ने एसडीआरएफ के सहयोग से तेंदुए को बेहोश कर सुरक्षित जंगल में छोड़े जाने के लिए रवाना किया। इस पूरे अभियान में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।