कोरबा। कोरबा उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुदरी में ट्रिपल मर्डर का मामला सामने आया है। स्थारनीय कबाड़ कारोबारी सहित 3 लोगों की हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी और दहशत का माहौल है। मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंची है और मामले की जांच कर रही है।
अंधविश्वास और झाड़फूंक का है मामला
कबाड़ कारोबारी अशरफ मेमन के कुदरी स्थित फार्म हाउस में आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। तांत्रिक विद्या के चलते हत्या होने की आशंका जताई जा रही है। इस वारदात में तांत्रिक गंभीर रूप से घायल है जिसका मेडिकल कॉलेज में उपचार किया जा रहा है।
तांत्रिक की पिटाई का आरोप
मिली जानकारी के अनुसार कबाड़ का करोबारी के सहयोगियों पर तांत्रिक की पिटाई का आरोप है। वारदात के पीछे यही वजह हो सकती है। तिहरी हत्या की घटना के उपरांत क्षेत्र में दहशत का माहौल है। इस मामले की प्रारंभिक जांच के बाद शंका के आधार पर उरगा पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है।
कोरबा में ट्रिपल मर्डर, कबाड़ कारोबारी सहित 3 को मौत के घाट उतारा, संदिग्धों को पुलिस ने पकड़ा


