रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र में सरकार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा शुरू हो गई है। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने सदन में सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वे केवल राजनीतिक भाषण देने नहीं, बल्कि जनता के टूटे विश्वास का दस्तावेज़ पेश करने आए हैं।
उन्होंने दावा किया कि उनके पास सरकार की कथित विफलताओं से जुड़े 136 बिंदुओं का आरोप-पत्र है। महंत ने आरोप लगाया कि सरकार किसानों, आदिवासियों, महिलाओं, युवाओं और जनहित से जुड़े कई अहम मुद्दों पर पूरी तरह विफल रही है तथा जनविरोधी फैसलों के कारण लोगों का भरोसा खो चुकी है।
यह भी पढ़ें-
केन-बेतवा परियोजना पर उमंग सिंघार का बड़ा खुलासा
चरणदास महंत ने कहा कि विपक्ष सदन में जनता की आवाज़ बुलंद करेगा और सरकार से हर मुद्दे पर जवाब मांगेगा। वहीं, कांग्रेस का कहना है कि सभी फैसले आपसी चर्चा और सहमति से लिए गए हैं, जबकि सरकार जनता की अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतर सकी।
अब अविश्वास प्रस्ताव पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिलेगी, जिस पर पूरे प्रदेश की नजरें टिकी हैं। सदन में इस चर्चा के दौरान कई अहम राजनीतिक मुद्दों पर टकराव होने की संभावना भी जताई जा रही है।

