दिल्ली में ठंड का कहर; न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज

शेयर करे

नई दिल्ली,

दिल्ली-एनसीआर में सर्दी ने जोर पकड़ लिया है। आज सुबह राजधानी में सीजन की कड़ाके की ठंड दर्ज की गई, जहां सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा। यह दिसंबर माह में अब तक की सबसे कम तापमान में से एक है, जो सामान्य से काफी नीचे है।
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के विभिन्न ऑब्जर्वेटरी स्टेशनों से मिली जानकारी के अनुसार:
सफदरजंग: 8.2°C,लोधी रोड: 8.6°C,रिज: 9.2°C,आयानगर: 8.5°C,पालम: 10.4° का तापमान दर्ज किया गया।
सुबह के समय घने कोहरे और धुंध ने दृश्यता को  कम कर दिया, जिससे सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही। उत्तर-पश्चिम से आ रही ठंडी हवाओं के कारण तापमान में यह गिरावट को मिला। दिन में अधिकतम तापमान 23-24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है, लेकिन शाम ढलते ही फिर ठिठुरन बढ़ सकती है।