Friday, July 24, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशजेल में बिगड़ी पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की तबीयत, गोरखपुर मेडिकल कॉलेज...

जेल में बिगड़ी पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की तबीयत, गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश की राजनीति और प्रशासनिक गलियारों में चर्चित पूर्व भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी अमिताभ ठाकुर की तबीयत जेल में अचानक बिगड़ गई। देवरिया जिला कारागार में बंद अमिताभ को मंगलवार देर रात स्वास्थ्य खराब होने के बाद तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर स्थित बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

जेल प्रशासन के अनुसार, रात करीब 11 बजे अमिताभ ठाकुर ने सीने में तकलीफ और हृदय से जुड़ी परेशानी की शिकायत की। प्रारंभिक जांच जेल चिकित्सक ने की, जिसके बाद उन्हें देवरिया के महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र भेजने की सलाह दी।

गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले ही स्थानीय अदालत ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी। जमानत याचिका खारिज होने के बाद उन्हें दोबारा जिला जेल भेज दिया गया था। अभियोजन पक्ष और बचाव पक्ष की दलीलें सुनने के बाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने जमानत देने से इनकार कर दिया।अमिताभ ठाकुर को 10 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया था। उन पर आरोप है कि उन्होंने वर्ष 1999 में देवरिया के पुलिस अधीक्षक रहते हुए अपने पद का दुरुपयोग कर जाली दस्तावेजों के माध्यम से अपनी पत्नी के नाम पर औद्योगिक भूखंड हासिल किया। हालांकि, अमिताभ ठाकुर की ओर से इन आरोपों को राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया जा रहा है।

स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई; उनके समर्थकों और विपक्षी दलों ने स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने वीडियो जारी कर मांग की है कि अमिताभ ठाकुर को लखनऊ ले जाकर उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। फिलहाल उनकी हालत पर डॉक्टरों की निगरानी बनी हुई है। वहीं, उनके वकीलों ने संकेत दिए हैं कि जमानत खारिज होने के फैसले के खिलाफ जिला न्यायाधीश की अदालत में अपील दायर की जाएगी।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

Bhopal – 19 to 25 july 2026
Bhopal – 12 to 18 july 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन