Wednesday, June 17, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Homeछत्तीसगढ़मोटर सायकल पर अफीम के साथ पकड़े गए तीन नाबालिग, पुलिस जुटी...

मोटर सायकल पर अफीम के साथ पकड़े गए तीन नाबालिग, पुलिस जुटी जांच में

रायपुर। राजधानी में मादक पादार्थों की तस्करी की सूचना पर कार्रवाई की गई। इस दौरान मोटर सायकल से तीन नाबालिगों से मदक पदार्थ जब्त कर उन्हें हिरासत में लिया है। तीनों की तलाशी के दौरान ब्राउन शुगर, अफीम, 3 मोबाईल फोन जब्त किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जब्त किया गया मशरूका की अनुमानित कीमत तकरीबन 1,51,100 रुपये आंकी जा रही है। नाबालिगों को थाना न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत स्थित मुक्ति धाम के पास से गिरफ्तार गया है। पुलिस के मुताबिक, तीनों के खिलाफ थाना न्यू राजेन्द्र नगर में नारकोटिक एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
तस्करी करने की तलाश में थे नाबालिग
पुलिस के मुताबिक, थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के अमलीडीह एक्सप्रेस वे रोड पर मुक्ति धाम के पास कुछ लड़के मादक पदार्थ बेचने खड़े थे। सूचना के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना न्यू राजेन्द्र नगर व एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची जहां मुखबिर के बताये हुलिया अनुसार लड़कों को पहचान कर पकड़ा, हालांकि पकड़े गए कानून वे नाबलिग हैं।
ब्राउन शुगर और अफीम समेत ये सामान जब्त
टीम के सदस्यों ने जब इन नाबालिगों की तलाशी ली तो उनके पास से ब्राउन शुगर और अफीम मिला, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है. बता दें कि पुलिस ने आरोपियों के पास से 0.80 ग्राम ब्राउन शुगर, 71 ग्राम अफीम और प्रकरण से संबंधित 3 मोबाइल फोन और एक मोटर साइकिल जब्त किया है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

Bhopal – 14 to 20 june 2026
Bhopal- 31 to 6 June 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन