मुंबई। बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बनते हैं, टूटते हैं-लेकिन कभी-कभी इतिहास भी लिखा जाता है। यही इतिहास रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने रचा है। फिल्म ने हिंदी भाषा में बनी फिल्मों के लिए अब तक की सबसे बड़ी नेट कमाई का नया बेंचमार्क सेट करते हुए ₹831.40 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। यह उपलब्धि न सिर्फ स्केल की वजह से खास है, बल्कि इसकी लॉन्ग-रन स्ट्रेंथ ने इसे असाधारण बनाया है।
लंबी रेस का घोड़ा
‘धुरंधर’ ने किसी एक वीकेंड की हाई-वोल्टेज छलांग पर भरोसा नहीं किया। फिल्म ने स्टेडी ग्रोथ, मजबूत वर्ड-ऑफ-माउथ और लगातार भरे हॉल्स के दम पर हफ्तों तक अपनी पकड़ बनाए रखी। पांचवें मंगलवार यानी 33वें दिन भी कलेक्शन करना, यही इसे रिकॉर्ड-ब्रेकिंग बनाता है।
गेम-चेंजर परफॉर्मेंस
इस सफलता का कारण रणवीर सिंह का कंट्रोल्ड लेकिन पावरफुल परफॉर्मेंस है। बड़े कैनवास पर उन्होंने किरदार में गहराई, स्पष्टता और इमोशनल बैलेंस भरा है। यही वजह है कि फिल्म मास अपील के साथ-साथ क्रिटिकल एप्रिसिएशन भी बटोरती रही है।
ऑडियंस की वापसी
ट्रेड एक्सपर्ट्स हों या दर्शक दोनों ने फिल्म की कंसिस्टेंट कमाई को रणवीर की स्टार-पावर और एक्टिंग रेंज का सबूत माना है। कहानी, स्केल और इमोशन के कॉम्बो ने दर्शकों को बार-बार थिएटर लौटने पर मजबूर कर दिया है।
एक किरदार, एक कल्चरल मोमेंट
आंकड़ों से परे, रणवीर का ‘मज़बूत’ किरदार अब सिर्फ़ परदे तक सीमित नहीं रहा है। यह किरदार पॉप-कल्चर का हिस्सा भी बन चुका है। जिसमें डायलॉग्स, रेफरेंसेज़ और बातचीत में उसकी मौजूदगी साफ दिखती है। जब कोई रोल पर्दे से निकलकर लोगों की रोज़मर्रा की भाषा में घुस जाए, तो समझिए अभिनय ने स्थायी छाप छोड़ दी है।


