उज्जैन। केन्द्रीय रेल एवं जल शक्ति राज्यमंत्री वी. सोमन्ना शुक्रवार को प्रातःकालीन भस्म आरती में शामिल होकर महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए। मंदिर समिति ने उनका स्वागत किया।
उज्जैन में प्रातःकाल आयोजित पावन भस्म आरती के दौरान केन्द्रीय रेल एवं जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मंत्री सोमन्ना सुबह आरती स्थल पहुंचे, जहां पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उनका स्वागत किया। आरती के बाद मंदिर प्रबंध समिति द्वारा उनका औपचारिक सत्कार किया गया।
मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं ने मंत्री को महाकाल दरबार की पावन अनुभूति साझा करते देखा। मंत्री ने कहा कि उज्जैन का आस्था-पर्व और भगवान महाकाल की भस्म आरती अद्वितीय अध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव कराती है। उनके आगमन को लेकर प्रशासन द्वारा विशेष सुरक्षा तथा व्यवस्था की गई थी।
केंद्रीय मंत्री सोमन्ना ने भस्म आरती में किए दर्शन


