वानिकी सम्मेलन एवं वन-थीम मीट का शुभारंभ आज

शेयर करे

भोपाल। राजधानी में आज वानिकी सम्मेलन और वन-थीम मीट 2026 का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा किया जाएगा। इस दौरान वन विभाग के थीम गीत का लोकार्पण होगा।
राजधानी भोपाल स्थित आरसीव्हीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी में आज वानिकी सम्मेलन और वन-थीम मीट 2026 का शुभारंभ होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस महत्त्वपूर्ण आयोजन का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम में वे वन विभाग द्वारा तैयार किए गए विशेष थीम गीत का विमोचन करेंगे तथा वानिकी क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले अधिकारियों को ‘आजीवन उपलब्धि सम्मान’ भी प्रदान करेंगे।
सम्मेलन में वन, पर्यावरण राज्यमंत्री दिलीप सिंह अहिरवार, प्रधान मुख्य वन संरक्षक तथा वनबल प्रमुख व्ही.एन. अंबाडे सहित वरिष्ठ अधिकारी भाग लेंगे। यह सम्मेलन वानिकी प्रबंधन, जैव विविधता संरक्षण, वन संसाधनों के तकनीकी उपयोग और टिकाऊ विकास पर केंद्रित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *