रील बनाने से रोका तो बनी जानलेवा बात, शादी की पगड़ी से पत्नी ने पति का गला घोंटा

झाबुआ। एक पत्नी ने सोशल मीडिया पर वीडियो बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद पति की हत्या कर दी। शादी की पगड़ी से गला घोंटकर वारदात को अंजाम दिया।
झाबुआ जिले में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां पत्नी ने सोशल मीडिया पर रील बनाने से रोके जाने पर पति की हत्या कर दी। घटना थांदला थाना क्षेत्र की है। मृतक कैलाश (25) और उसकी पत्नी एक शादी समारोह में शामिल हुए थे। वहां पत्नी डीजे पर नाचते हुए मोबाइल से वीडियो बना रही थी। पति कैलाश ने उसे रोकते हुए चरित्र पर सवाल उठाए, जो पत्नी को बेहद नागवार गुजरा। समारोह से लौटने के बाद भी दोनों के बीच विवाद जारी रहा और तनाव गहराता गया।
रात में दोनों अलग-अलग सो गए। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी पत्नी ने इंटरनेट पर वीडियो देखकर ‘फंदा बनाना’ सीखा और गुस्से में आकर शादी वाली पगड़ी से कैलाश का गला घोंट दिया। अगले दिन कैलाश का शव संदिग्ध अवस्था में मिला, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। शुरुआती स्तर पर यह ‘ब्लाइंड मर्डर’ लग रहा था क्योंकि किसी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश के संकेत नहीं थे।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पूछताछ में मिले विरोधाभासी बयानों के बाद पुलिस को संदेह हुआ। सख्ती से पूछने पर पत्नी ने अपराध स्वीकार कर लिया। ैभ्व् और पुलिस अधीक्षक के अनुसार यह घटना पूर्वनियोजित नहीं थी, बल्कि घरेलू विवाद, अविश्वास और सोशल मीडिया व्यवहार को लेकर बढ़ते तनाव का परिणाम थी। आरोपी नाबालिग होने के कारण उसके खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *