मध्य प्रदेश में बारिश थमी, अब 20 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी

शेयर करे

भोपाल। चार दिनों से लगातार जारी बारिश और ओलावृष्टि से मिली राहत के बीच अब मध्य प्रदेश घने कोहरे की चपेट में आ सकता है। मौसम विभाग ने बताया कि आज प्रदेश के लगभग 20 जिलों में घना से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है। ग्वालियर-चंबल, बुंदेलखंड और रीवा संभाग के कई क्षेत्रों में तड़के ही दृश्यता कम हो गई थी।
पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवातीय गतिविधियों के कारण प्रदेश में लगातार बारिश होती रही, जिससे कई फसलों को नुकसान भी हुआ। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले 48 घंटों तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है। कोहरे के कारण सड़क और रेल यातायात प्रभावित होने की आशंका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *