Sunday, November 8, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Homeआसपास ख़बरेंशादी से पहले लव जिहाद की शिकार युवती का सुसाइड, धमकियों से...

शादी से पहले लव जिहाद की शिकार युवती का सुसाइड, धमकियों से टूटा मन

मऊगंज। जिले में एक और युवती ने कथित रूप से लव जिहाद का शिकार होकर आत्महत्या कर ली। युवती की इसी फरवरी में शादी तय थी, लेकिन उससे पहले ही वह फांसी पर झूल गई। परिवार की खुशियां मातम में बदल गईंक, जहां डोली उठनी थी, वहां अर्थी उठी।
घटना नईगढ़ी थाना क्षेत्र की है। मृतका को आरोपी जावेद उर्फ शालू अंसारी लगातार परेशान करता था। उसने युवती के निजी पलों का वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी थी। स्कूल से लेकर कोचिंग तक वह उसका पीछा करता था, जिससे युवती मानसिक रूप से बेहद दबाव में थी। शादी तय होने के बाद धमकियों में और तेजी आ गई और परेशान होकर युवती ने 10 जनवरी को आत्महत्या कर ली।
घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था, जिसे मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। परिवार ने आरोप लगाया है कि अगर समय रहते कार्रवाई होती, तो उनकी बेटी आज ज़िंदा होती।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन