Sunday, November 8, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Homeआसपास ख़बरेंमोबाइल गेम की लत ने 14 साल के छात्र की ली जान

मोबाइल गेम की लत ने 14 साल के छात्र की ली जान

भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक मामला देखने को मिला है। जहां 14 वर्षीय छात्र अंश साहू ने कथित तौर पर मोबाइल गेम की लत के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि अंश आठवीं कक्षा का छात्र था और अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।

घर में अकेला था मृतक

परिजनों के अनुसार, घटना के समय माता-पिता एक रिश्तेदार की तेरहवीं में शामिल होने गए थे। जब वे घर लौटे तो उन्होंने अंश को कमरे में फंदे पर लटका हुआ पाया। इकलौते बेटे की मौत ने पूरे परिवार को झकझोर दिया है।

जांच में जुटी पुलिस

पूरे मामले की जानकारी देते हुए एडिशनल डीसीपी गौतम सोलंकी ने बताया है कि- पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, हालांकि मृतक के कमरे से उसका मोबाइल फोन बरामद किया गया है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि अंश मोबाइल पर फ्री फायर गेम खेलने का आदी था और संभवतः गेम में दिए गए किसी टास्क को पूरा करने के दबाव में उसने यह कदम उठाया। फिलहाल पुलिस ब्ल्यू व्हेल गेम एंगल समेत अन्य सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। आत्महत्या के सही कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो सका है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और पिपलानी थाना पुलिस मामले की गहनता से जांच में जुटी हुई है।

 

 

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन