Sunday, November 8, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Homeआसपास ख़बरेंग्वालियर में रेबीज से पहली मौत, कुत्तों के आतंक पर सवाल

ग्वालियर में रेबीज से पहली मौत, कुत्तों के आतंक पर सवाल

ग्वालियर। शहर में स्ट्रीट डॉग समस्या एक बार फिर गंभीर रूप से सामने आई है। 48 वर्षीय महिला की रेबीज से दर्दनाक मौत के बाद सिस्टम पर सवाल उठने लगे हैं। महिला को पिछले महीने एक आवारा कुत्ते ने काटा था, जिसके बाद जयारोग्य अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
फरवरी महीने में ही ’1013 लोग’ डॉग बाइट के शिकार हुए हैं, जो स्थिति की भयावहता बताता है। यह मामला इसलिए भी संवेदनशील है क्योंकि सुप्रीम कोर्ट पहले ही निर्देश दे चुका है कि आवारा कुत्तों को सार्वजनिक स्थानों से हटाकर नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। इसके बावजूद स्थानीय निकायों ने कोई ठोस कदम नहीं उठाए हैं। रेबीज से हुई यह पहली मौत नगर निगम की लापरवाही का स्पष्ट संकेत मानी जा रही है। शहरवासी अब सड़क सुरक्षा और कुत्तों के पुनर्वास को लेकर सख्त कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन