भोपाल। मध्यप्रदेश में वन्यजीव संरक्षण और पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि इस महीने 28 फरवरी के आसपास बोत्सवाना से 8 नए चीते कूनो नेशनल पार्क लाए जाएंगे। इससे चीता परियोजना को नई गति मिलने की उम्मीद है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य में वन्यजीव संरक्षण और रिजर्व फॉरेस्ट विस्तार को लेकर लगातार ठोस पहल की जा रही है।
कूनो में चीतों की सफल बसाहट के बाद अब एक और उपलब्धि जुड़ने जा रही है, असम का जंगली भैंसा’ भी जल्द ही मध्यप्रदेश के जंगलों में दिखाई देगा। इसके लिए सभी प्रक्रियाओं पर नई दिल्ली में केंद्रीय स्तर पर अहम बैठक हुई।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात कर जंगली भैंसा स्थानांतरण, संरक्षण योजनाओं और पर्यावरण संबंधी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि वन्यजीव संरक्षण और पर्यटन के माध्यम से मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने के प्रयास जारी हैं।
कूनो नेशनल पार्क में संरक्षण को नई उड़ान, बोत्सवाना से आएंगे 8 चीते
RELATED ARTICLES

